फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   SUV ride miscreants looted Truck and Rs 33 thousand

एसयूवी सवार बदमाशों ने ट्रक और 33 हजार रुपये लूटे

Sun, 19 Feb 2017 12:06 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Sun, 19 Feb 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
SUV ride miscreants looted Truck and Rs 33 thousand
क्राइम - फोटो : amar ujala
गुरुबक्शगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एसयूवी सवार पांच बदमाशों ने एक ट्रक और 33 हजार रुपये लूटकर चालक-क्लीनर को अगवा कर लिया। इसके बाद कौशांबी जिले के एक जंगल में चालक-क्लीनर को छोड़ दिया और ट्रक व 33 हजार से ज्यादा की नकदी लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन


चालक ने फोन के जरिए घटना की सूचना अपने मालिक को दी तो इस वारदात की जानकारी हो सकी। ट्रक मालिक ने एसपी से मिलकर घटना की जानकारी दी। एसपी के निर्देश पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र के तिलोई निवासी मो. सलमान का ट्रक संख्या यूपी 32 सीजेड 0458 शुक्रवार रात गिट्टी लादने महोबा जा रहा था। चालक जयराम निवासी राजामऊ थाना जामो जिला अमेठी व क्लीनर रामकुमार निवासी लेही थाना मोहनगंज ट्रक लेकर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि रायबरेली-लालगंज राजमार्ग पर अटौरा बुजुर्ग के पास एसयूवी सवार पांच बदमाशों ने सड़क पर वाहन खड़ा कर ट्रक रोक लिया। इसके बाद चार बदमाश तमंचे के बल पर ट्रक पर सवार हो गए और चालक-क्लीनर पर तमंचा तान जान से मारने की धमकी देेते हुए चुप रहने को कहा।

एक बदमाश ट्रक चलाने लगा। वहीं एक बदमाश एसयूवी से ट्रक के साथ पीछे चल रहा था। बदमाशों ने चालक के पास रखे 33 हजार 460 रुपये भी छीन लिये। इसके बाद कौशांबी जिले पहुंचकर चालक-क्लीनर को एक जंगल में फेंककर वहां से ट्रक और नकदी लेकर भाग गए।


सुबह चालक ने घटना की जानकारी मालिक को दी। मालिक सलमान एसपी रायबरेली से मिला और उन्हें पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। एसपी अब्दुल हमीद ने मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सीओ लालगंज वरुण कुमार का कहना है कि मामला जानकारी में आया है। बदमाशों की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं। चालक व क्लीनर से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed