फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   students demolis of hostels and vehicles

छात्रों ने हॉस्टल और वाहनों में की तोड़फोड़

Mon, 21 Sep 2015 11:42 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 21 Sep 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
फुटवियर डिजाइनिंग डेवलपमेंट इंस्टीटयूट (एफडीडीआई) फुरसतगंज अमेठी के छात्रों ने रविवार रात हॉस्टल और वाहनों में तोड़फोड़ की। विरोध करने पर सहायक प्रबंधक घनश्याम सिंह समेत दो लोगों के साथ मारपीट और गालीगलौज की।
विज्ञापन


छात्रों का आरोप है कि उन्हें फर्जी डिग्री दी जा रही है। इस मामले में 28 छात्रों और उनके सहयोगियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


पुलिस जांच के बाद मामले में कार्रवाई करने की बात कह रही है। वहीं एफडीडीआई के अधिकारी इस बाबत कुछ नहीं बोल रहे हैं। मौजूदा समय में एफडीडीआई में करीब 500 सौ छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार रात में छात्रों का गुस्सा भड़क गया। सभी ने हॉस्टल और परिसर में खड़ी दो बसों और अन्य वाहनों के भी शीशे तोड़ दिए। तोड़फोड़ की सूचना से अधिकारियों, कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

बताते हैं कि तोड़फोड़ की सूचना पर सहायक प्रबंधक घनश्याम सिंह और कर्मी जितेंद्र लोधी पहुंचकर छात्रों को शांत कराने का प्रयास किया। इस पर छात्रों ने सहायक प्रबंधक और कर्मी जितेंद्र की पिटाई कर दी।

घटना की सूचना पर रात में ही फुरसतगंज थानेदार एपी तिवारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने छात्रों को शांत कराया। छात्रों का कहना है कि उन्हें फर्जी डिग्री दी जा रही हैं। इसको लेकर कोई अधिकारी ध्यान नहीं दे रहा है।

जबकि बराबर इसकी शिकायत की जा रही है। सोमवार सुबह फिर छात्रों ने हंगामा किया। तिलोई एसडीएम सूर्यकांत त्रिपाठी, सीओ मधुबन कुमार सिंह पहुंचे।

उन्होंने छात्रों से बात की और भरोसा दिया कि उनकी मांग को पूरा कराने के लिए एफडीडीआई के अधिकारियों से बात की जाएगी। इसके बाद छात्रों का गुस्सा शांत हुआ।

उधर, छात्रों की पिटाई में घायल हुए दोनों एफडीडीआई कर्मियों का सीएचसी फुरसतगंज में मेडिकल कराया गया। थानेदार एपी तिवारी ने बताया कि फर्जी डिग्री को लेकर छात्रों ने तोड़फोड़ की है।


शांत करने पर एफडीडीआई के सहायक अभियंता घनश्याम सिंह और जितेंद्र लोधी के साथ मारपीट की। एसओ ने बताया कि सहायक प्रबंधक की तहरीर पर एफडीडीआई के 28 छात्रों और उनके सहयोगियों के खिलाफ तोड़फोड़, गालीगलौज, मारपीट करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करके घटना की जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed