फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Student shot dead in Sarraf store

सर्राफ की दुकान में छात्र की गोली मारकर हत्या

Wed, 13 Apr 2016 12:45 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Wed, 13 Apr 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
Student shot dead in Sarraf store
रायबरेली में साेमवार काे लालगंज में हुर्ई छात्र की हत्या पर अस्पताल में बिलखती मां। - फोटो : अमर उजाला
सराफा मंडी में सोमवार शाम सर्राफ की दुकान के भीतर एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से सनसनी फैल गई। घटना के बाद से दुकानदार दोनों भाई फरार हो गए। पुलिस ने दुकान को सील कर दिया। सीओ रामअर्ज ने मौके पर जांच की।
विज्ञापन


देर शाम पुलिस ने पिता अपरबल की तहरीर पर दुकानदार कुलदीप के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। सराफा मंडी निवासी अमित (9) पुत्र अपरबल उर्फ मुन्नू सरेनी थाना क्षेत्र के कुलदीप सोनी व उसके भाई संदीप सोनी की सर्राफ की दुकान में काम करता था।
विज्ञापन


अमित सोमवार शाम दुकान में था। अपराह्न सवा तीन बजे अचानक उसे गोली लग गई और वह लहूलुहान होकर गिर गया। पड़ोस के दुकानदारों ने संदीप सोनी के साथ उसे सीएचसी ले गए। जहां डॉ. संजीव कुमार सिंह ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी लेने पर गन शॉट का मामला होने की पुष्टि की। अमित शिवदर्शन पॅब्लिक स्कूल में कक्षा चार में पढ़ता था और कुलदीप व उसके भाई संदीप की दुकान में चांदी का काम सीखने जाता था। मृतक के पिता भी घर पर चांदी की कारीगरी का काम करते हैं।

मृतक के पिता ने बताया कि उसे पुत्र के चोट लग जाने की सूचना दी गई। जब वह अस्पताल पहुंचा तो उसे पुत्र मृत अवस्था में मिला। घटना की जानकारी करने पर कोई भी कुछ बताने को तैयार नहीं हुआ। मृतक की कमर के बांई ओर गोली लगने का निशान था।

गोली मृतक के पेट के भीतर ही फंस गई है। दुकानदार के भाई संदीप सोनी की माने तो अमित दुकान के भीतर अकेले टीवी देख रहा था। घटना के विषय में साफ तौर पर कोई अभी मुंह नहीं खोल रहा है।


अस्पताल पहुंचे प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने परिवारीजनों और मौजूद लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली। उन्होंने दुकानदार से फोन से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन दुकानदार ने फोन नहीं उठाया। जिसके चलते कोतवाल ने दुकान सील करवा दी। देर शाम कोतवाल धनंजय सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर दुकानदार कुलदीप के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed