फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Shopkeeper, shot by miscreants broke back

बदमाशों की गोली का शिकार दुकानदार ने तोड़ा दम

Sat, 14 Jan 2017 11:26 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Sat, 14 Jan 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
Shopkeeper, shot by miscreants broke back
shot dead - फोटो : getty images
सलोन बदमाशों की गोली का शिकार अंडा दुकानदार की शुक्रवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद से क्षेत्रीय लोगों में दहशत व्याप्त है। शनिवार को डीआईजी के अलावा अन्य अफसर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


डीआईजी ने स्थानीय पुलिस से घटना की बाबत जानकारी ली और जल्द हत्या का खुलासा करने की बात कही। फोरेसिंक टीम ने यहां पर भी फिंगर प्रिंट लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि सलोन कोतवाली क्षेत्र के बगहा निवासी सूर्य नारायण (40) यहीं पर झोपड़ी रखकर रहता था। साथ ही अंडे की दुकान लगाता था। यहीं पर शराब का ठेका है। रात में एक बाइक पर सवार तीन बदमाश पहुंचे थे और शराब सेल्समैन विनोद कुमार से असलहे के बल पर 12 हजार रुपये लूट लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद बदमाशों ने अंडा दुकानदार सूर्य नारायण से भी लूट का प्रयास किया था। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने सूर्यनारायण को गोली मार दी थी, जिससे वह घायल हो गया था। 
जिला अस्पताल के बाद उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

रात में ही शराब सेल्समैन विनोद कुमार की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था। सुबह डीआईजी प्रवीण कुमार पुलिस अफसरों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। कोतवाल कुलदीप तिवारी से डीआईजी को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।

इसके बाद पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। कोतवाल का कहना है कि मृतक पक्ष से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम लखनऊ में हो रहा है। रात में शराब सेल्समैन की तहरीर पर केस दर्ज करके वारदात की जांच की जा रही है।

अंडा दुकानदार सूर्य नारायण की मौत से अपनों के आंसू नहीं थम रहे हैं। बुजुर्ग मां ध्रुपद जहां बेटे को याद करके रो पड़ती है। वहीं अन्य परिवारीजन उसकी मौत को भुला नहीं पा रहे हैं। मृतक की शादी हुई थी, लेकिन 1996 में पत्नी से छोड़ी छुट्टा हो गया था।

बताते हैं कि मृतक पोलियो का शिकार हो गया था। इस वजह से पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। इसके बाद से वह बगहा में झोपड़ी बनाकर रहता था और जीविकोपार्जन के लिए अंडे की दुकान लगाता था। 


एसडीएम सलोन प्रदीप कुमार ने बताया कि मृतक सूर्य नारायण के परिवारीजनों को समाजवादी कृषक एवं सर्वहित बीमा योजना के तहत पांच लाख रुपये की मदद दिलाई जाएगी। इसके अलावा अन्य मदद भी परिवार को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed