{"_id":"57e969374f1c1bbb6f573f70","slug":"sbi-bank-branch-was-formed-in-jharkhand-bidi","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसबीआई बैंक शाखा में मिली झारखंड में बनी बीड़ी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसबीआई बैंक शाखा में मिली झारखंड में बनी बीड़ी
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Tue, 27 Sep 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
एसबीआई
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा ऊंचाहार की भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में हुई 16.50 लाख रुपये की चोरी के मामले में सोमवार को तफ्तीश के दौरान बैंक के अंदर झारखंड से बनी बीड़ी मिली है। साथ ही एक अखबार मिला है। इससे आशंका जताई जा रही है कि वारदात में शामिल चोर बाहरी हैं।
एसपी विनय यादव का दावा है कि पड़ताल चल रही है। जल्द बदमाश सलाखों के पीछे भेजे जाएंगे। गौरतलब है कि कस्बे बस स्टेशन के पास स्थित स्टेट बैंक की शाखा में शनिवार रात 16.50 लाख रुपये की नकदी चोरी हुई थी।
चोरों ने सोने के सिक्के समेत अन्य सामान भी चोरी किया था। शाखा प्रबंधक प्रत्युश कुमार पाल की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज करके घटना की पड़ताल शुरू की है। सोमवार को जांच में पुलिस को मौके से झारखंड प्रांत की बीड़ी मिली है।
विज्ञापन
साथ ही कोलकाता से प्रकाशित एक हिंदी दैनिक का बिहार उत्तर प्रदेश संस्करण का अखबार मिला है, जो 12 जून के अंक का है। अखबार की प्रिंटिंग इंक बहुत हल्की है, जो आम तौर पर प्रिंटिंग सेंटर अथवा वहां से खरीदी गयी रद्दी में मिल सकता है।
चोरों ने जो गैस सिलेंडर छोड़ा है, वह नीले रंग से पेंट किया गया है, जबकि ऊंचाहार व आसपास क्षेत्र में सिलेंडर लाल रंग से पेंट होते है। अनुमान लगाया जा रहा है कि चोरों ने जहां से सिलेंडर खरीदा है, वहीं से उन्हें सिलेंडर व गैस कटर के साथ लिपटा हुआ अखबार मिला है।
एसपी का कहना है कि चोरी के खुलासे के लिए कई टीमें लगाई गई हैं। कुछ सुराग मिल रहे हैं। जल्द चोर पकड़े जाएंगे। चोरों ने जिस प्रकार वारदात को अंजाम दिया है, उससे बैंक कर्मचारी भी संदेह के घेरे में है।
बैंक की पिछली दीवार के तीन कमरों में खिड़की लगी है, लेकिन चोरों ने उसी कमरे की खिड़की काटी है, जिस कमरे को घटना की रात खुला छोड़ दिया गया था। यही नहीं चोरों ने एक साथ बंधी कई केबल में से उसी केबल को काटा है, जो सीसीटीवी कैमरे का था। इतनी स्टीक जानकारी चोरो को कैसे थी, यह अहम सवाल है।