{"_id":"6ae0ef6dd87296daf40a126b","slug":"inverter-and-utensils-stolen-from-school-in-ahirauli-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-159648-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: अहिरौली के स्कूल से इन्वर्टर समेत बर्तन चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: अहिरौली के स्कूल से इन्वर्टर समेत बर्तन चोरी
विज्ञापन
सेमरियावां। दुधारा थाना क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय अहिरौली प्रथम में चोरों ने कमरों के ताले तोड़कर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। मंगलवार को विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाध्यापक को इसकी जानकारी हुई। उन्होंने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
प्रधानाध्यापक अमित कुमार यादव के मुताबिक 26 अक्तूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती के कारण विद्यालय बंद था। 27 अक्तूबर को जब वह विद्यालय पहुंचे तो कमरों के ताले टूटे मिले। अंदर जाकर देखा तो प्रेस, गैस सिलिंडर, इन्वर्टर, बैटरी, स्टेबलाइजर, चावल और गेहूं की पांच बोरियां तथा मध्याह्न भोजन (एमडीएम) में इस्तेमाल होने वाले बर्तन गायब थे।
चोरों ने विद्यालय कार्यालय में रखे अभिलेखों को भी अस्त-व्यस्त कर दिया। कुछ अभिलेख फटे मिले। जानकारी होने पर प्रधानाध्यापक ने दुधारा थानाध्यक्ष को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है। विद्यालय में चोरी की घटना से एमडीएम संचालन समेत अन्य व्यवस्थाएं प्रभावित होने की आशंका है।