{"_id":"6ae0eeef05fbe728070c4eb5","slug":"businessman-dies-health-allegedly-deteriorated-due-to-loud-music-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-159582-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: व्यापारी की मौत, तेज आवाज में साउंड बजने से तबीयत बिगड़ने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: व्यापारी की मौत, तेज आवाज में साउंड बजने से तबीयत बिगड़ने का आरोप
विज्ञापन
मृत व्यापारी की फाइल फोटो
अंबारी। अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल बाजार निवासी दुग्ध उत्पाद व्यापारी मनोज अग्रहरि (55) की मंगलवार को मौत हो गई। परिजनों ने पूजा पंडाल में तेज आवाज में बज रहे साउंड को उनकी तबीयत बिगड़ने का कारण बताते हुए संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
मृतक के पुत्र बंधु उर्फ सौरभ अग्रहरि के अनुसार, उनके पिता हृदय रोग और मधुमेह से पीड़ित थे। घर के सामने सड़क के दूसरी तरफ पूजा पंडाल में रोज तेज आवाज में साउंड बजाया जा रहा था।
सोमवार सुबह उनके पिता ने पंडाल संचालक आनंद गुप्ता से आवाज कम करने को कहा, लेकिन आरोप है कि इसके बाद भी आवाज और तेज कर दी गई। मंगलवार सुबह मनोज की तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन
उन्हें आजमगढ़ के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ ले जाते समय शाम करीब छह बजे रास्ते में उनकी मौत हो गई।
सीओ बूढ़नपुर विजय सिंह गौर ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। शिकायत मिलने पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।