फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Body of young woman in a consensual relationship found hanging from a noose

Rewari News: सहमति संबंध में रहने वाली युवती का फंदे पर लटका मिला शव

Wed, 28 Oct 2026 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 28 Oct 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Body of young woman in a consensual relationship found hanging from a noose
इसी फंदे पर लटकी मिली थी निकिता। संवाद
धारूहेड़ा (रेवाड़ी)। गांव कापड़ीवास में सोमवार शाम की किराये के कमरे में उत्तराखंड के पिथौरागढ़ निवासी 21 वर्षीय युवती निकिता का फंदे से लटकता शव मिला। वह अपने पार्टनर अंकित के साथ सहमति संबंध में रह रही थी। घटना की सूचना मिलने पर धारूहेड़ा सेक्टर-6 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सीन ऑफ क्राइम टीम को भी बुलाकर जांच कराई गई। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल युवती की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
निकिता और अंकित दोनों मूल रूप से उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के रहने वाले हैं। अंकित धारूहेड़ा की एक कंपनी में काम करता है। दोनों ने कापड़ीवास गांव में किराये पर कमरा लिया था और कुछ समय से यहां साथ रह रहे थे। आसपास के लोगों को उन्होंने खुद को शादीशुदा बताया था। निकिता के परिवार को अंकित के साथ रहने की जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन

सोमवार सुबह अंकित ड्यूटी पर चला गया था। शाम करीब सात बजे जब वह कमरे पर लौटा तो निकिता छत पर लगे पाइप से बंधी चुन्नी के सहारे फंदे पर लटकी मिली।
इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सचिन कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। हालांकि, पुलिस पहुंचने के पहले अंकित ने शव को नीचे उतार दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------

इन सवालों के जवाब नहीं दे पाया अंकित

मौके पर पहुंची पुलिस ने अंकित से घटना के संबंध में पूछताछ की। पुलिस ने उससे पूछा कि शव को फंदे से नीचे क्यों उतारा और जिस चुन्नी से फंदा लगाया गया था, वह कहां है। अंकित ने सफेद चुन्नी दिखाई, लेकिन शव नीचे उतारने के कारण के बारे में स्पष्ट जवाब नहीं दे पाया। पुलिस ने उससे बच्चों के बारे में भी पूछा तो उसने बताया कि उनका कोई बच्चा नहीं है। शव को अंकित ने अपने एक साथी की सहायता से मिलकर नीचे उतारा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर युवती की मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
----------------
ड्यूटी पर जाते समय सामान्य थी निकिता : अंकित
अंकित ने बताया कि जब वह ड्यूटी करने गया तो निकिता सामान्य थी। सब कुछ बाकी दिनों की तरह ही लग रहा था। इससे पहले आपस में कोई लड़ाई झगड़ा भी नहीं हुआ था। उसने बताया कि घर से दूर रहने के कारण कुछ परेशान जरूर रहती थी। मगर ऐसी परेशानी नहीं थी कि वह फंदा लगा ले। जब कमरे में आया तो दरवाजा खटखटाने पर भी नहीं खुला। इसके बाद जैसे तैसे दरवाजा खोल कर देखा तो उसका शव फंदे से झूल रहा था। समझ नहीं आ रहे है अचानक से ये सब क्या हो गया है। हम अभी कुछ दिनों पहले ही यहां पर आए थे।

----------------
वर्जन :

पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव कापड़ीवास में एक युवती ने फंदे से लटक कर जान दे दी है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिवार की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।-सचिन, प्रभारी, धारूहेड़ा थाना।

इसी फंदे पर लटकी मिली थी निकिता। संवाद

इसी फंदे पर लटकी मिली थी निकिता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed