फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Retired soldier beaten to death with sticks

रिटायर्ड सिपाही को लाठी-डंडों से पीट मार डाला

Tue, 04 Apr 2017 12:33 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Tue, 04 Apr 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
Retired soldier beaten to death with sticks
death - फोटो : getty images
शिवगढ़ थाना क्षेत्र में एक रिटायर्ड बुजुर्ग सिपाही की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। रंजिश में गांव के ही हमलावरों ने कम्मालाल पर उस समय धावा बोला, जब वह बाजार से सब्जी लेकर घर लौट रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मामले में छह हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी हमलावरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बल्दीखेड़ा गांव निवासी कम्मालाल (63) पुत्र मेड़ई उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग से तीन साल पहले सेवानिवृत्त हुआ था। रिटायर होने के बाद कम्मालाल गांव में परिवार समेत रहता था। रविवार को असहन जगतपुर की बाजार से देर शाम सब्जी खरीद कर घर लौट रहा था। कोटवा तालाब के पास छह हमलावरों ने उस पर हमला बोल दिया। लाठी-डंडे से पीट-पीटकर उसे मरणासन्न कर दिया। शोरगुल पर आसपास के लोग पहुंचे तो हमलावर भाग गए।
विज्ञापन


परिवारीजनों ने उसे गंभीर हालत में सीएचसी बछरावां पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसको लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। ट्रॉमा ले जाते समय मोहनलालगंज पहुंचने पर उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर थानेदार अरविंद सरोज ने पहुंचकर घटना की पड़ताल की। रिटायर सिपाही की हत्या से लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। रिटायर सिपाही की मौैत से उसकी पत्नी बिंदेश्वरी और इकलौते बेटे अधिवक्ता शिरोमणि के आंसू नहीं थम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानेदार का कहना है कि मृतक के बेटे शिरोमणि ने गांव के रोशन, कमलेश, किशन, हीरालाल और प्रेमलता पत्नी जितेंद्र, आशा पत्नी हीरालाल के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मृतक और नामजद आरोपियों के बीच किसी बात को लेकर रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश में मर्डर की वारदात को अंजाम दिया गया है। आरोपी कमलेश और रोशन को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी हमलावरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed