{"_id":"57152f864f1c1b29648b483c","slug":"retired-policeman-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड पुलिस कर्मी को मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिटायर्ड पुलिस कर्मी को मार डाला
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
Updated Tue, 19 Apr 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गदागंज थाना क्षेत्र में सोमवार को एक रिटायर्ड पुलिस कर्मी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पोते ने ही बाबा पर डंडे से हमला बोला। पुलिस मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। वारदात के पीछे पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है।
गदागंज थाना क्षेत्र के बड़ा पुरवा मजरे गौरा हरदो गांव निवासी एवं रिटायर्ड पुलिस कर्मी श्रीनिवास पांडेय (70) को पोते ने डंडे से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। उसे सीएचसी डलमऊ ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि मृतक की बेटी अन्नू की शादी हो गई है।
वह बेटी को ज्यादा मानता था। रविवार को बेटी मायके आकर अनाज लेकर ससुराल चली गई थी। इस पर पोता नाराज था। सुबह इसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिस पर उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
थानेदार आरके शर्मा ने बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते पोते शानू पांडेय ने ही बाबा की हत्या की है। घटना की जांच कराई जा रही है। हत्या आरोपी की धरपकड़ के लिए प्रयास किया जा रहा है।