फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Removing encroachments on the dispute, off the market

अतिक्रमण हटाने पर विवाद, बाजार बंद

Tue, 11 Aug 2015 12:10 AM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 11 Aug 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान सोमवार को एक व्यापारी के भाई व बेटे की पिटाई से विवाद हो गया। गुस्साए व्यापारियों ने न सिर्फ सड़क पर उतरकर प्रदर्शन शुरू कर दिया, बल्कि बाजार बंद करा दिए।
विज्ञापन


 व्यापारियों ने पुलिस के खिलाफ भड़ास निकाली। इस दौरान पुलिस और व्यापारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। सिटी मजिस्ट्रेट ने व्यापारियों को समझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन


एक घंटे तक अफरातफरी का माहौल रहा। विवाद के कारण सुपर मार्केट से घंटाघर जाने वाले रास्ते का आवागमन एक घंटे के लिए बंद कर दिया गया था।


अतिक्रमण अभियान घंटाघर से शुरू हुआ। एक के बाद एक जेसीबी से अतिक्रमण हटवाया गया। कैपरगंज स्थित बर्तन दुकानदार राकेश गुप्ता के भाई जमुना प्रसाद, बेटे पीयूष गुप्ता ने अवैध कब्जा हटाने के लिए एक दिन की मोहलत मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसको लेकर पुलिस के साथ कहासुनी होने लगी। इसी बीच कुछ पुलिस कर्मियों ने जमुना और पीयूष की पिटाई कर दी। इससे व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा।

सभी ने दुकानों के शटर गिरा दिए और सड़क पर उतरकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस ने शांत कराने का प्रयास किया तो व्यापारी और उग्र हो गए। सदर कोतवाल शैलेंद्र त्रिपाठी से व्यापारियों की कहासुनी हुई।

सिटी मजिस्ट्रेट संतोष कुमार वैश्य के साथ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री मनोज पांडेय के भाई अमिताभ पांडेय भी पहुंचे। सिटी मजिस्ट्रेट ने व्यापारियों को यह कहते हुए शांत कराया कि किसी भी व्यापारी को परेशान नहीं किया जाएगा।

इसके बाद व्यापारियों का गुस्सा शांत पड़ा। व्यापारी अतुल गुप्ता ने बताया कि व्यापारी के भाई और बेटे की पिटाई के चलते विवाद हुआ। बाजार पूरी तरह से बंद रहा।


व्यापारी कृष्ण गोपाल कंसौधन ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बाजार बंद होने से खरीदारी के लिए निकले लोगों को वापस लौटना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed