{"_id":"573f4d3c4f1c1b9857ac8019","slug":"rda-seal-illegal-complex","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरडीए ने अवैध कॉम्पलेक्स किया सील","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरडीए ने अवैध कॉम्पलेक्स किया सील
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
Updated Fri, 20 May 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
आरडीए ने अवैध निर्माण किया सील
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राना नगर में बिना मानचित्र स्वीकृत कराए कॉम्पलेक्स का निर्माण कार्य जारी रखने के बाद सील की कार्रवाई की गई। शुक्रवार को आरडीए उपाध्यक्ष ओपी राय के निर्देश पर अवर अभियंताओं ने मौके पर जाकर कांप्लेक्स को सील कर दिया। इससे बिल्डरों में हड़कंप रहा।
रायबरेली विकास प्राधिकरण की ओर से अवैध निर्माण रोकने के लिए नोटिस जारी की जाती है। इसके बाद भी निर्माण कार्य नहीं थम रहे हैं। वीसी के निर्देश पर अवर अभियंता एसके दीक्षित और रबीश अग्रवाल ने राना नगर में चल रहे आशुतोष द्विवेदी के निर्माणाधीन अवैध कॉम्पलेक्स को सील कर दिया।
इस दौरान कार्रवाई को रोकने का काफी प्रयास किया गया, लेकिन अफसरों की सख्ती के आगे एक नहीं चली। आरडीए एक्सईएन एसके सिन्हा का कहना है कि निर्माणकर्ता को पहले से नोटिस जारी की गई थी। इसके बाद भी कार्य नहीं रोका गया। बिल्डिंग को सील कर दिया गया है। शहर की कई अन्य निर्माणाधीन इमारतों पर भी कार्रवाई होनी है।
विज्ञापन
बिल्डरों की अवर अभियंताओं से सेटिंग-गेटिंग इस कदर है कि मानचित्र स्वीकृत कराने की कौन कहे, महज कम्पाउंडिंग के दौरान ही पूरी बिल्डिंग बनकर तैयार हो जाती है। अच्छी खासी रकम बिल्डरों से लेकर अफसर चुप्पी साध लेते हैं।
कार्रवाई के नाम पर छोटे निर्माण को निशाना बनाया जाता है। बिल्डरों के बढ़े हौसले का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सब्जी मंडी में पिछले दो साल से निर्माण चल रहा है। बिल्डर ने कॉम्पलेक्स की सीढ़ियां सड़क पर बना दी है। आज तक इस बिल्डिंग पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।