फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Pushing the young man into lockup

लॉकअप में बंद कर युवक को पीट किया बेदम

Thu, 04 May 2017 11:58 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Thu, 04 May 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
Pushing the young man into lockup
क्राइम - फोटो : amar ujala
जिले के ऊंचाहार थाने में खाकी दागदार हो गई। महिला हत्याकांड में पूछताछ के लिए थाने लाए गए एक युवक को लॉकअप में बंद कर पुलिस ने पीट-पीटकर बेदम कर दिया। हालत बिगड़ने पर उसको सीएचसी में भर्ती कराकर वापस लौट आई। सुबह मौके पर परिवारीजन पहुंचे तो पुलिस की इस करतूत की जानकारी हुई।
विज्ञापन


युवक की हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। पत्नी ने एसपी गौरव सिंह से ऊंचाहार थानेदार विमल सिंह समेत अन्य पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


ऊंचाहार थाना क्षेत्र के नजनपुर गांव की रहने वाली कल्पना की 1 मई को चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस इस हत्याकांड में पूछताछ के लिए बरसवां निवासी प्रमोद पांडेय पुत्र राम नारायन को हिरासत में लेकर थाने लाई थी। प्रमोद की पत्नी शीला देवी का आरोप है कि पुलिस पति को अमानवीय तरीके से प्रताड़ित कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि पुलिस ने उसके पति को छोड़ने के लिए एक लाख रुपये की मांग की और उसने 40 हजार रुपये पुलिस को दिये थे, लेकिन 60 हजार रुपये की और मांग की जा रही थी। उसके बाद बुधवार रात प्रमोद को इतना पीटा गया कि वह अचेत हो गया।

इस पर पुलिस युवक को सीएचसी ले गई और वहीं भर्ती कराकर लौट आई। लावारिस अवस्था में प्रमोद का सीएचसी में रात भर इलाज चलता रहा। गुरुवार सुबह जब परिवारीजन उसके लिए खाना लेकर थाने पहुंचे तो उनको बताया गया प्रमोद यहां नहीं है।

उसको खोजते सीएचसी पहुंचे तो वहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर दशा को देखते हुए उसको रेफर कर दिया। इसके बाद प्रमोद को उसके परिवारीजन एनटीपीसी चिकित्सालय ले गए, वहां पर डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर होने पर एनटीपीसी से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। पत्नी का कहना है कि पुलिस की पिटाई से पति को गंभीर चोटें आई हैं।

ऊंचाहार पुलिस के युवक की पिटाई किए जाने की सूचना पर सीओ डलमऊ एसपी उपाध्याय थाने पहुंचकर घटना की पड़ताल की। थानेदार विमल सिंह समेत अन्य पुलिस कर्मियों से बारी-बारी से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट एसपी को सौंपी जाएगी।


एसपी गाैरव सिंह ने बताया कि महिला हत्याकांड के सिलसिले में पूछताछ के लिए युवक को थाने लाया गया था। युवक के साथ कोई मारपीट नहीं की गई। चेस्ट में दिक्कत होने पर उसे अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया था। फिलहाल पूरे प्रकरण की जांच सीओ डलमऊ से कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed