फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Private ambulance driver misconduct with girl

प्राइवेट एंबुलेंस चालक ने लूट ली महिला की अस्मत

Fri, 11 Nov 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली Updated Fri, 11 Nov 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
Private ambulance driver misconduct with girl
rape shimla
जिला अस्पताल की सुरक्षा की शुक्रवार को पोल खुल गई। एक प्राइवेट एंबुलेंस चालक ने आई वार्ड में महिला के साथ दुराचार किया। शोरगुल पर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हो सकी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


भदोखर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला का आरोप है कि वह जिला अस्पताल इलाज कराने आई थी। इसी दौरान प्राइवेट एंबुलेंस चालक उसे आई वार्ड ले गया और उसके साथ दुराचार किया। महिला के शोरगुल मचाने पर आसपास के लोगों का मौके पर मजमा लग गया। कोतवाल सुधीर चंद्र पांडेय भी पहुंचे।
विज्ञापन


आई वार्ड के अंदर महिला के साथ दुराचार हो जाना अस्पताल की सुरक्षा में बड़ी चूक मानी जा रही है। कोतवाल का कहना है कि महिला की तहरीर पर प्राइवेट एंबुलेंस चालक नन्हें यादव निवासी गंगागंज थाना हरचंदपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उधर, वहीं एंबुलेंस चालक का आरोप है कि महिला उससे 300 रुपये मांग रही थी। रुपया न देने पर उसने झूठा आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आई वार्ड में कोई रोगी नहीं था-अल्ताफ हुसैन
कार्यवाहक सीएमएस डॉ. अल्ताफ हुसैन का कहना है कि सुबह अस्पताल के आई वार्ड की साफ-सफाई कराई गई थी। इसके बाद वार्ड को बंद नहीं किया गया था। महिला का आरोप है कि वार्ड में उसके साथ दुराचार किया गया। वार्ड का गेट क्यों नहीं बंद किया गया था, इसकी जांच कराई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed