Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The teenager stated that she was raped; however, the police registered an FIR for molestation.

Farrukhabad News: किशोरी ने कहा- दुष्कर्म हुआ, पुलिस ने छेड़छाड़ में लिखी प्राथमिकी

Mon, 02 Nov 2026 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
The teenager stated that she was raped; however, the police registered an FIR for molestation.
कंपिल। थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी ने पड़ोस के युवक पर घर में खींचकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के पिता ने जब आरोपी के परिजन से शिकायत की, तो उन्होंने पुलिस से सेटिंग कर ली। इसके बाद आठ घंटे चौकी में बैठाकर दुष्कर्म की तहरीर बदलवाई गई। छेड़छाड़ की तहरीर पर हस्ताक्षर कराने के बाद उसे छोड़ा गया। पुलिस ने रात में ही आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ की प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन

किशोरी के पिता ने बताया कि शुक्रवार सुबह उनकी पुत्री पशुओं को चारा डालने जा रही थी। रास्ते में पड़ोसी युवक उसे खींचकर घर के अंदर ले गया और दुष्कर्म किया। शोर सुनकर परिजन के पहुंचने पर आरोपी भाग गया। शाम होते ही आरोपी मकान के आसपास चक्कर काटने लगा। उन्होंने 1076 पर शिकायत कर दी।
विज्ञापन

आरोप है कि शाम करीब छह बजे पुलिस उन्हें चौकी पर ले गई। इसके बाद आठ घंटे तक बैठाए रखा। पुलिस ने जबरन छेड़छाड़ वाली तहरीर पर हस्ताक्षर करवा लिए। शनिवार शाम आरोपी रोहित के खिलाफ छेड़छाड़ की प्राथमिकी दर्ज की गई। किशोरी का डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल में शनिवार रात करीब एक बजे डॉक्टरी परीक्षण कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी कायमगंज अजय वर्मा ने बताया कि पीड़ित पक्ष ने छेड़छाड़ की तहरीर दी थी। उसी आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। दबाव बनाने का आरोप गलत है। मेडिकल रिपोर्ट में यदि दुष्कर्म की पुष्टि होती है तो उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed