फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   prisoner push the policemen and ran away, arrested

सिपाही को धक्का देकर भागा बंदी, दबोचा

Sat, 15 Oct 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली Updated Sat, 15 Oct 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
prisoner push the policemen and ran away, arrested
कैदी
दीवानी कचहरी में शनिवार को पेशी पर लाया गया एक बंदी सिपाही को धक्का देकर भाग गया। बंदी के फरार होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि घेराबंदी करके पुलिस ने उसे कुछ देर बाद ही दबोच लिया। सिपाही की तहरीर पर पुलिस ने बंदी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


दिल्ली सिधौली के रहने वाले राहुल कुमार को गदागंज थाने में दर्ज लड़की भगाने के मामले में जिला कारागार में बंद चल रहा है। शनिवार को उसे पेशी पर दीवानी कचहरी लाया गया था। पेशी के बाद उसे पुलिस गाड़ी पर बैठाने के लिए सिपाही आनंद प्रकाश लेकर जा रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान बंदी ने सिपाही को धक्का देकर वहां से भागा। इससे पुलिस कर्मी सकते में आ गए। वायरलेस के जरिए घेराबंदी की गई। सिपाही के अलावा सदर कोतवाल कमलेश पांडेय, प्रतिसार निरीक्षक राजवीर सिंह भी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घेराबंदी करके डीएम दफ्तर के पास से भागे बंदी राहुल को दबोच लिया गया। बंदी के पकडे़ जाने पर पुलिस कर्मियों ने राहत की सांस ली। कोतवाल ने बताया कि बंदी भागा था, जिसे पकड़ लिया गया है। सिपाही आनंद प्रकाश की तहरीर पर बंदी राहुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed