{"_id":"570a973e4f1c1b466bc8117e","slug":"police-contacted-outer-districts","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहरी जिलों से संपर्क कर रही पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाहरी जिलों से संपर्क कर रही पुलिस
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Sun, 10 Apr 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में बैग में किशोरी का शव मिलने के मामले में पुलिस अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। मृतका की पहचान कराने के लिए पुलिस पड़ोसी जनपदों की पुलिस से संपर्क कर रही है।
हालांकि इलाकाई लोग आशंका जता रहे है कि हत्या करने के बाद ही किशोरी का शव बैग में भरकर यहां फेंका गया है। शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के बसंतपुर सकतपुर गांव के पास शनिवार को शारदा नहर खंड 28 जौनपुर में बैग में एक किशोरी की लाश मिली थी।
शव की पहचान कराने के लिए शिवरतनगंज पुलिस ने रायबरेली के अलावा लखनऊ, बाराबंकी, सुल्तानपुर, उन्नाव, फतेहपुर, प्रतापगढ़ समेत अन्य जिलों की पुलिस से संपर्क किया है। बाहरी जिलों की पुलिस से पूछताछ कर रही है कि कहीं उसके जिले से 14 वर्षीय किशोरी तो गायब नहीं है।
विज्ञापन
हालांकि अब तक पुलिस को कोई कामयाबी नहीं मिली है। शिवरतनगंज थानेदार दिनेश यादव का कहना है कि मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी नहीं आई है। शव की पहचान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की बाबत कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल मामले की जांच कराई जा रही है।