{"_id":"577d4eb24f1c1b6f0c7fb790","slug":"petrolpump-accountant-shot-dead-looted-money-bag","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोलपंप के मुनीम की गोली मारकर हत्या, रुपयों भरा बैग लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेट्रोलपंप के मुनीम की गोली मारकर हत्या, रुपयों भरा बैग लूटा
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
Updated Thu, 07 Jul 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
गोली मारी
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिल एरिया थाना क्षेत्र में बुधवार रात बाइक सवार दो बदमाशों ने एक पेट्रोलपंप के मुनीम की गोली मारकर हत्या करके रुपयों से भरा बैग लूट लिया। सीओ सदर ने पहुंचकर घटना की बाबत पूछताछ की। पुलिस हमलावरों को पकड़ने का प्रयास कर रही है।
लालूपुर चौहान निवासी राजेंद्र प्रताप उर्फ मुन्नू सिंह (50) तकिया चौराहा स्थित पेट्रोलपंप में मुनीम का काम करता था। यह पेट्रोलपंप बसपा नेता मनीष सिंह का होना बताया जा रहा है। रात करीब दस बजे एक बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचे। बदमाशों ने राजेंद्र को गोली मार दी।
गोली उसके गले में लगी, जिससे वह खून से लतपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। अन्य पेट्रोल कर्मी जब तक कुछ समझ पाते, बदमाश रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। आनन-फानन घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
वारदात की सूचना पर सीओ सदर श्वेता श्रीवास्तव और थानेदार अशोक सिंह फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। सीओ सदर का कहना है कि मुनीम की गोली मारकर दो हमलावरों ने हत्या की है। जांच में पता चला है कि हत्या के बाद बदमाश मुनीम का रुपयों से भरा बैग भी छीनकर ले गए हैं, लेकिन इसमें कितने रुपये थे, इस बाबत पूछताछ की जा रही है।