{"_id":"4b2a1d60fed615432019dc13e8dd72df","slug":"on-the-death-of-sweeper-organically-police-beat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाईकर्मी की मौत पर बवाल, पुलिस को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सफाईकर्मी की मौत पर बवाल, पुलिस को पीटा
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
लालगंज में रेल कोच कारखाने के मुख्य गेट के सामने शुक्रवार की सुुबह तेज रफ्तार ट्रक से कुचलकर एक सफाई कर्मी की मौत हो गई। वह कारखाने में काम करता था। सूचना के बाद देरी से पुलिस पहुंची तो लोगों का गुस्सा भड़क गया।
उन्होंने पुलिस जीप के अलावा अन्य वाहनों में तोड़फोड़ की और दो दरोगाओं को पीट दिया। कुछ देर बाद पहुंचे कोतवाल और सीओ ने सख्ती कर जाम खुलवाया और भीड़ को तितर-बितर किया।
कोच कारखाने के गेट पर ट्रक ने गड़रियन का पुरवा मजरे भवानीपुर निवासी महेश कुमार पाल (20) पुत्र रामकैलाश को कुचल दिया। इस बीच कारखाने की आरपीएफ तमाशबीन बनी रही।
विज्ञापन
घायल युवक को किसी ने अस्पताल पहुंचाने की जहमत नहीं उठाई। दुर्घटना की सूचना पर 10 किमी. दूर से परिवारीजन तो आ गए, लेकिन पुलिस पौन घंटेे बाद भी नहीं पहुंची।
लोगों ने बताया कि समय से यदि घायल युवक को अस्पताल पहुंचा दिया जाता तो उसकी जान बच सकती थी। पुलिस के देर से पहुंचने पर लोग उग्र हो गए और बवाल शुरू हो गया। लोगों ने सबसे पहले पुलिस जीप तोड़ दी।
रायबरेली-कानपुर राजमार्ग जाम कर दिया और अन्य वाहनों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। सादी कपड़े में मौके पर पहुुंचे दरोगा श्रवण कुमार श्रीवास्तव व लालगंज कस्बे के चौकी इंचार्ज राकेश सिंह पर धावा बोल दिया।
श्रवण को हाथ में चोट आई और राकेश को सिर पर। यह देख दोनों दरोगा और मुट्ठी भर पुलिस भाग खड़ी हुई। पुलिस की हिमायत करने वाले आसपास के लोगों से आक्रोशित लोगों ने दुर्व्यवहार किया।
दुर्घटना करने वाले ट्रक में भी लोगों ने आग लगा दी, लेकिन संयोग था कि आग नहीं लगी। थोड़ी देर बाद पहुंचे प्रभारी निरीक्षक ने लाठियां पटककर लोगों को खदेड़ दिया और जाम खुलवाया।
हालात को देखते हुए पीएसी ओर लालगंज सर्किल के सभी थानों की पुलिस बुला ली गई। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाल धनंजय सिंह ने बताया कि चौकी इंचार्ज लालगंज कस्बा राकेश सिंह की ओर से ग्राम प्रधान दुखहरन लोध समेत पांच लोग नामजद और 20-25 अन्य के विरुद्ध कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
बवाल में नीरज निवासी गड़िरियन का पुरवा को भी गंभीर चोट आई। उसे पहले जिला अस्पताल फिर वहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया।