फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Old man killed, beaten

बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या

Thu, 09 Jun 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली Updated Thu, 09 Jun 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Old man killed, beaten
रायबरेली में बुजुर्ग की हत्या पर वारदात स्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बछरावां थाना क्षेत्र में बुधवार को बकरी चराने आए उन्नाव जिले के एक बुजुर्ग का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। डंडों से पीट-पीटकर उन्हें मौत के घाट के उतारा गया। शाम को उनका शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


हत्या क्यों और किसने की, इसका पता नहीं चल सका है। सूचना पर परिवारीजनों के साथ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस घटना की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


उन्नाव जिले के मौरावां थाना क्षेत्र के करदहा गांव के रहने वाले प्यारेलाल (80) पुत्र रामअधार अपने घर से बकरी चराने बुधवार को अपराह्न तीन बजे के करीब निकले थे। बकरी चराते-चराते वह रायबरेली जिले की सीमा के गांव मैनाहार कटरा सई नदी के किनारे पहुंच गये।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच अज्ञात लोगों द्वारा उनकी डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। खून से लथपथ उनका शव पड़ा देख अन्य चरवाहों में हड़कंप मच गया। वारदात की सूचना पर पत्नी शकीराबानो समेत अन्य परिवारीजन पहुंचे।


वारदात के बाबत परिवारीजन कुछ नहीं बता पा रहे हैं। थानेदार विमल सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई होगी। अभी तक वारदात की कोई वजह सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed