{"_id":"57e6cd5b4f1c1b5d19a821c8","slug":"neighbors-moved-between-clubs-five-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसियों के बीच चली लाठियां, पांच घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पड़ोसियों के बीच चली लाठियां, पांच घायल
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Sun, 25 Sep 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के सिरसोईं गांव में शनिवार को दो पड़ोसी आपस में भिड़ गए। इसमें जमकर लाठियां चटकी। इसमें एक महिला समेत दोनों तरफ से पांच लोग घायल हो गए। सभी का सीएचसी में इलाज कराया गया। पुलिस ने दोनों तरफ की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
गांव के जगन्नाथ और उसके पड़ोसी रामतेज के बीच जमीन को लेकर रंजिश चल रही है। बताते हैं कि सुबह भी दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। इसी बीच दोनों पक्षों के लोग लाठियां लेकर निकल आए और एक-दूसरे पर टूट पड़े।
इसमें एक पक्ष से जगन्नाथ, उसकी पत्नी धर्मावती, बहन शिवनाथा, बेटा आशीष और दूसरी तरफ से रामतेज घायल हो गए। ग्रामीणों ने बीचबचाव किया तो मारपीट थमी। इसके बाद घायलों को सीएचसी ले जाया गया।
विज्ञापन
जगन्नाथ का आरोप है कि रामतेज, रामसजीवन और बबलू उसके दरवाजे पर गाली-गलौज कर रहे थे, विरोध करने पर मारपीट की। वहीं रामतेज ने जगन्नाथ और उसके बेटे आशीष पर गालीगलौज व मारपीट का आरोप लगाया है।
कोतवाल रवींद्र कुमार मिश्र का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।