फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Mother and son burnt to death for dowry

दहेज की खातिर मां-बेटे को जलाकर मार डाला

Mon, 17 Apr 2017 12:07 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Mon, 17 Apr 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
Mother and son burnt to death for dowry
murder - फोटो : getty images
 सलोन कोतवाली क्षेत्र मेें रविवार सुबह दहेज की खातिर मां-बेटे को जलाकर मार दिया गया। मायका पक्ष की मानें तो ससुराल पक्ष दहेज में सोने की चेन की मांग अरसे से कर रहा था। न देने पर विवाहिता को प्रताड़ित कर रहा था।
विज्ञापन


वारदात की जानकारी पर एएसपी समेत पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। फोरेंसिक टीम प्रभारी डॉ. प्रतिभा तिवारी ने भी घटनास्थल से फिंगर प्रिंट लिए। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति और सास के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार लिया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


झकरासी गांव निवासी बबलू के घर से सुबह ग्रामीणों ने धुआं निकलता देखा। जब लोगों ने घर में आवाज दी तो घर अंदर से बंद था और कोई आवाज भी नहीं आ रही थी। ग्रामीण जब दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो कमरे में बबलू की 25 वर्षीय पत्नी रेशमा व उसका डेढ़ वर्षीय पुत्र हिमांशु की चारपाई पर जलकर मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर में कोई नहीं था। ग्राम प्रधान शिवबहादुर यादव ने घटना की सूचना पुलिस व मायका पक्ष को दी सूचना। चौकी सूची इंचार्ज राजेश यादव ने घटना की सूचना उच्च अधिकारियों को दी। इस पर एएसपी वीरेंद्र यादव समेत कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।

एएसपी ने घटना की बाबत परिवारीजनों से पूछताछ की और कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मृतका के पिता राजकुमार निवासी महानंदपुर थाना डीह ने बताया कि अपनी बेटी रेशमा की शादी तीन साल पहले झकरासी निवासी बबलू पुत्र रामसजीवन के साथ की थी।

शादी में बाइक समेत अन्य सामान भी दहेज में दिया था, लेकिन दामाद बबलू आए दिन सोने की चेन के लिए बेटी को मारता-पीटता था। बबलू लुधियाना में रहकर नौकरी करता है और कुछ दिन पहले ही गांव आया था।

लुधियाना से आते ही सोने की चेन की मांग फिर करने लगा और मांग न पूरी होने पर मेरी बेटी व दुधमुुंहे बच्चे को जलाकर मार डाला। एएसपी का कहना है कि इस मामले में मृतका के पति बबलू और सास पार्वती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दहेज की खातिर मां-बेटे को जलाकर मार डालने की बात सामने आई है। कार्रवाई कराई जा रही है।

पति ने पत्नी व बेटे आग की चपेट में कब आए, इससे अंजान बना रहा। पूछने पर उसने बताया कि सुबह वह अपनी मां पार्वती के साथ गेहूं काटने चला गया था और उस समय पत्नी रेशमा बच्चे हिमांशु के साथ कमरे में सो रही थी और जब ग्रामीणों की सूचना पर घर पहुंचा तो जलकर मर चुकी थी। यह सब कैसे हुआ, उसे पता नहीं है।


रेशमा और उसके डेढ़ वर्षीय बेटे हिमांशु की मौत से हर ग्रामीण आहत है। सबका यही कहना है कि दोनों को जलाकर ही मारा गया है। दोनों चारपाई पर ही मृत अवस्था में पाए गए। यदि मृतका स्वयं जलती तो चारपाई से भागती। पर ऐसा नहीं हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि मामले में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। बेटी व नाती की मौत से मृतका के पिता के आंसू नहीं थम रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed