फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Masked assailants shot the woman, the couple robbed

नकाबपोश बदमाशों ने महिला को गोली मारी, दंपती को लूटा

Mon, 09 May 2016 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली Updated Mon, 09 May 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
Masked assailants shot the woman, the couple robbed
सीएचसी में भर्ती घायल महिला - फोटो : अमर उजाला
नकाबपोश बदमाशों ने सोमवार को सलोन कोतवाली पुलिस की सुरक्षा की धज्जियां उड़ाते हुए लूट की दो घटनाओं को अंजाम दिया। बैठक में भाग लेने जा रही स्वयं सहायता समूह की एक महिला के साथ पहले बदमाशों ने लूटपाट की और विरोध करने पर उसे गोली मार दी। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन


यही नहीं तमंचे के बल पर दंपती के साथ लूटपाट की गई। दोनों घटनाओं में नगदी, जेवरात समेत हजारों रुपये का सामान लूटा। वारदात की सूचना पर सीओ और थानेदार ने पहुंचकर मामले की पड़ताल की। सलोन कोतवाली क्षेत्र के कान्हपुर गांव की रहने वाली सुषमा देवी (40) पुत्री जगदीश राजीव गांधी महिला विकास परियोजना से संचालित स्वयं सहायता समूह चलाती हैं।
विज्ञापन


सोमवार को रामचेरी का पुरवा मजरे जौदहा गांव में समूह की बैठक थी। बैठक में हिस्सा लेने के लिए सुषमा साइकिल से गांव जा रही थीं। मोची का पुरवा स्थित नाले के पास एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने उसे ओवरटेक किया। इस पर महिला रुक गई। बदमाशों ने उसके झोले में रखे तीन हजार रुपये, मंगलसूत्र, एक पैर की पायल छीन ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने विरोध किया तो बदमाशों ने तमंचे से उसे गोली मार दी। गोली उसके पीठ में लगी, जिससे वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ी। फायरिंग की सूचना पर ग्रामीण दौड़े तो बदमाश फरार हो गए। घायल महिला को सीएचसी सलोन ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

उधर, प्रतापगढ़ जिले के बाघराय थाना क्षेत्र के परसमापुर निवासी अरुण कुमार अपनी पत्नी पिंकी के साथ ससुराल रानीगंज प्रतापगढ़ गया था। ससुराल के बाद अरुण कुमार अपनी मौसी के घर पत्नी के साथ बाइक से सलोन कस्बा आ रहा था। रायबरेली-प्रतापगढ़ हाईवे पर उसरी गांव के पास तीन बाइकों पर सवार छह नकाबपोश बदमाशों ने उसे ओवरटेक किया। इससे पहले कि अरुण कुछ समझ पाता, बदमाशों ने कनपटी पर तमंचा लगा दिया।

बदमाशों ने अरुण की पत्नी की सोने की चेन, झुमका, मोबाइल और पर्स में रखे तीन हजार रुपये लूट लिए। डरा धमकाकर बदमाश फरार हो गए। शोरगुल पर ग्रामीण पहुंचे, लेकिन तब तक बदमाश दूर हो चुके थे। दोनों वारदात की सूचना पर सीओ अवधेश कुमार पांडेय और कोतवाल बीके सिंह ने पहुंचकर मामले की पड़ताल की। सीओ का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज करके घटनाओं का जल्द खुलासा किया जाएगा।


आधा घंटे के अंतराल में हुई दो वारदातों से दहशत
सलोन कोतवाली पुलिस की निष्क्रियता के चलते क्षेत्र में बदमाशों की धमाचौकड़ी बढ़ती जा रही है। इससे क्षेत्रीय लोगों में दहशत का माहौल है। सोमवार को दिनदहाडे़ हुई लूट की दो वारदातों से सनसनी है। आधा घंटे के अंतराल में लूट की दो वारदातें हुई। इससे पहले भी सलोन क्षेत्र में अगले सप्ताह डकैती की घटना को अंजाम दिया जा चुका है। पर आपराधिक गतिविधियों पर रोक नहीं लग पा रही है। इलाकाई लोग पुलिस की ढिलाई इसकी वजह मान रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed