फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Many of the millions in construction scam

प्रसाधन निर्माण में 10.75 लाख का घपला

Thu, 17 Sep 2015 11:41 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 17 Sep 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
दीनशाह गौरा ब्लॉक के कल्यानपुर बैंती गांव में प्रसाधन निर्माण में 10.75 लाख रुपये का घपला किया गया। वीडीओ ने जांच की तो इस गबन का खुलासा हुआ।
विज्ञापन


वीडीओ ने गुरुवार को डलमऊ कोतवाली में ग्राम प्रधान कृष्ण कांत त्रिवेदी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

क्षेत्र के कल्यानपुर बैंती गांव में प्रसाधन बनवाने के लिए शासन से 10.75 लाख रुपये आवंटित किए गए थे, लेकिन प्रसाधनों का निर्माण नहीं कराया गया।

मामले की शिकायत पर ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अशोक कुमार साहू ने जांच की तो घपला उजागर हुआ। गुरुवार को सेक्रेटरी ने डलमऊ कोतवाली में ग्राम प्रधान कृष्णकांत के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई।

 सेक्रेटरी का आरोप है कि ग्राम प्रधान ने उनके फर्जी हस्ताक्षर करके प्रसाधन निर्माण के लिए आए 10.75 लाख रुपये निकाल लिए। साथ ही प्रसाधनों का निर्माण भी नहीं कराया।
विज्ञापन


इतना ही नहीं इस बाबत पूछने पर गाली-गलौज की और जाने से मारने की धमकी भी दी। कोतवाल ओपी यादव का कहना है कि प्रसाधन घोटाले के मामले में केस दर्ज करके जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed