फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Lucknow made merry Neha Gold brine sample failure

लखनऊ में बना मेरी नेहा गोल्ड नमकीन का नमूना फेल

Thu, 16 Jun 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली Updated Thu, 16 Jun 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Lucknow made merry Neha Gold brine sample failure
नमकीन - फोटो : demo pic

लखनऊ के राजाजीपुरम में बनी मेरी नेहा गोल्ड नमकीन का नमूना फेल हो गया है। मेरठ प्रयोगशाला से नमूने की जांच रिपोर्ट आने के बाद निर्माता व विक्रेता को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। नमकीन के नमूने में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिनियम का उल्लंघन मिला है।

विज्ञापन


नमकीन के पैकिंग पर एक्सपाइरी डेट व बैच नंबर का जिक्र नहीं मिला है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सिद्धार्थ कुमार ने महराजगंज क्षेत्र के रामपुर ओसाह निवासी राजन की दुकान से मेरी नेहा गोल्ड नमकीन का नमूना भरा था। नमूने को जांच के लिए एमएससीएम फिल खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला मेरठ भेजा था।
विज्ञापन


मेरठ से नमकीन के नमूने की जांच रिपोर्ट आ गई है। इसमें अधिनियम का उल्लंघन मिलने पर नमकीन को मिस्ब्रांड कर दिया गया है। एफएसडीए विभाग ने निर्माता गुप्ता ग्रह उद्योग राजाजीपुरम लखनऊ और विक्रेता राजन को नोटिस देकर जवाब मांगा है। साथ ही एडीएम प्रशासन के न्यायालय में मुकदमा करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एफएसडीए के अभिहित अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बताया कि लखनऊ के राजाजीपुरम में निर्मित मेरी नेहा गोल्ड नमकीन का नमूना जांच में फेल आया है। नमकीन मानकों पर खरी नहीं उतरी है। निर्माता व विक्रेता को नोटिस देकर जवाब मांगा है। एडीएम प्रशासन के न्यायालय में मुकदमा करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed