{"_id":"585042ab4f1c1bc37b6498bc","slug":"looted-cash-and-jewelery","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर का दरवाजा खोलवा नकदी व जेवरात लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर का दरवाजा खोलवा नकदी व जेवरात लूटे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Wed, 14 Dec 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
cash
- फोटो : अमर उजाला
भदोखर थाना क्षेत्र में सोमवार रात बदमाशों ने कोटेदार के घर में धावा बोलकर नगदी समेत दो लाख रुपये के जेवर लूट लिए। तहरीर लेकर थाने पहुंचे पीड़ित को कार्रवाई किए बगैर भगा दिया। इससे लोगों में जबरदस्त नाराजगी है।
भुएमऊ के कोटेदार आनंद प्रकाश का आरोप है कि सोमवार को वह एक रिश्तेदार के यहां बरीक्षा में शामिल होने गया था। घर में उसकी पत्नी श्यामलता थी। रात में कुछ लोग आए। दरवाजा खोलवाकर लूटपाट की। घर में रख सामान इधर-उधर फेंक दिया।
पत्नी ने जब इसका विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का आरोप है कि बदमाश बक्से में रखे 25 हजार रुपये के अलावा सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ किया है। पीड़ित ने बताया कि बदमाश नगदी समेत दो लाख रुपये का सामान लूट कर ले गए हैं।
विज्ञापन
पीड़ित ने मंगलवार को गांव के ही कुछ लोगों को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने बिना कोई कार्रवाई बिना थाने से भगा दिया। एसओ आरके सिंह ने बताया कि लूट की घटना झूटी है। भूमि विवाद के चलते आरोप लगाया है। मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।