फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Lawyers also beaten outpost in charge

वकीलों ने चौकी इंचार्ज को पीटा

Fri, 20 Nov 2015 10:49 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 20 Nov 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
बीचबचाव में आए होमगार्ड की पिटाई और महिला कांस्टेबल से अभद्रता भी की गई। इससे कचहरी में अफरातफरी मच गई। दरोगा लड़की भगाए जाने के एक मामले में पीड़िता का बयान कराने कोर्ट आया था।
विज्ञापन


सीओ सिटी सुशील कुमार ने वकीलों को समझाबुझा कर हालात काबू में किया। मामले में दरोगा ने दो अधिवक्ताओं को नामजद करते हुए 28 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


खीरों थाना क्षेत्र की सेमरी चौकी के इंचार्ज नीरज द्विवेदी शुक्रवार को लड़की भगाए जाने के एक मामले में पीड़िता का बयान कराने के लिए कचहरी आए थे।

चौकी इंचार्ज के साथ उनका हमराही (होमगार्ड) आरसी अवस्थी और महिला कांस्टेबल सोनल पांडेय भी थी। कचहरी परिसर में ही किसी बात को लेकर दरोगा और वकीलों में कहा-सुनी होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


देखते ही देखते तमाम अधिवक्ता एकत्र हो गए। सभी ने मिलकर दरोगा को पीटना शुरू कर दिया। यही नहीं गुस्साए वकीलों ने दरोगा की सरकारी रिवाॅल्वर भी छीनने का प्रयास किया।

होमगार्ड ने बीचबचाव की कोशिश की उसको भी धक्का देकर गिरा गया। महिला सिपाही से भी बदसलूकी की। पुलिस कर्मियों की पिटाई से कचहरी में अफरातफरी मच गई।

चौकी इंचार्ज से मारपीट की सूचना से पुलिस अफसरों में हड़कंप मच गया। सीओ सिटी सुशील कुमार सदर कोतवाली और मिल एरिया समेत कई थानों की फोर्स के साथ कचहरी पहुंचे।


सीओ सिटी ने वरिष्ठ अधिवक्ताओं के सहयोग से वकीलों को समझाबुझा कर शांत कराया। इसके बाद दरोगा समेत अन्य पुलिस कर्मियों को मेडिकल के लिए भेजा गया।

क्षेत्राधिकारी नगर सुशील कुमार ने बताया कि सदर कोतवाली में रहते हुए दरोगा नीरज द्विवेदी ने वकील सुनील कुमार सिंह की कार का चालान कर दिया था।

इस कार्रवाई को लेकर दरोगा को वकीलों ने कोर्ट में देख लेने की धमकी भी दी थी। इसी परिपेक्ष्य में चौकी इंचार्ज के साथ मारपीट की गई। उसकी रिवॉल्वर तक छीनने की कोशिश हुई।

मामले में संजय कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह समेत 25-30 अज्ञात अधिवक्ताओं के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed