फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Khaki stripe miscreants looted Rs one lakh from the teacher

खाकी वर्दी धारी बदमाशों ने शिक्षक से लूटे एक लाख रुपये

Wed, 01 Feb 2017 11:39 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Wed, 01 Feb 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
Khaki stripe miscreants looted Rs one lakh from the teacher
अपराध - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की वर्दी पहने बदमाशों ने बुधवार को बैंक से रकम निकालकर जा रहे एक शिक्षक के सिर पर सरिया से वार कर एक लाख रुपये लूट लिए। इसी दौरान शिक्षक का बेटा आया तो यह कहते हुए बदमाशों ने चकमा दे दिया कि दरोगा जी ने बुलाया है।
विज्ञापन


वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने नाकेबंदी कर बदमाशोें की धरपकड़ करने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। बछरावां थाना क्षेत्र के मोहनलालखेड़ा मजरे इशिया गांव निवासी रामसुमिरन पूर्व माध्यमिक स्कूल नीवां में प्रधानाध्यापक हैं।
विज्ञापन


गुरुवार को उनकी बेटी का तिलक बलभद्रखेड़ा रायबरेली जाना है। बुधवार को रामसुमिरन एक लाख रुपये लेकर बैंक आफ बड़ौदा की शाखा बछरावां आए थे। एक लाख की बड़ी नोटों को छोटी नोट में तब्दील कराया और फिर रुपये बैग में भरकर बाइक से घर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैग में 500 रुपये की एक गड्डी और 50 रुपये की 10 गड्डी थीं। लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर हसनगंज गांव के पास एक बाइक सवार पुलिस वर्दी धारक दो बदमाशों ने उन्हें रोका। इससे पहले शिक्षक कुछ समझ पाते, बदमाशों ने उनके सिर पर सरिया से हमला कर दिया।

सरिया सिर पर लगने से वह घायल हो गये। इसका फायदा उठाते हुए बदमाशों ने रुपया से भरा बैग छीन लिया।  इसी बीच पीछे से शिक्षक का बेटा आ गया। बेटे ने बदमाशों से घटना की बाबत जानकारी पूछी तो बदमाशों ने यह कहते हुए चकमा दे दिया कि दरोगा जी आगे बुलाया है।

जल्दी आओ। बेटा दरोगा जी को देखने लगा और इतने में बदमाश वहां से फरार हो गए। लूट की जानकारी होने से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। थानेदार अरविंद पांडेय फोर्स के साथ घटनास्थल पर मौके पर पहुंचे। नाकेबंदी कर बदमाशों की पकड़ने का प्रयास किया , लेकिन सफलता नहीं मिली।


घायल शिक्षक को सीएचसी बछरावां ले जाया गया। पीड़ित ने थाने में घटना की तहरीर दे दी है। सीओ गोपीनाथ सोनी का कहना है कि शिक्षक के साथ लूट की घटना हुई है। बदमाशों के पुलिस की वर्दी पहनने की बात सामने आई है। जल्द बदमाशोें को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed