फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Jumping from the moving train ran prisoner arrested

चलती ट्रेन से कूदकर भागा बंदी गिरफ्तार

Fri, 13 Jan 2017 12:00 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Fri, 13 Jan 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
Jumping from the moving train ran prisoner arrested
jail - फोटो : demo
चलती ट्रेन से कूदकर भागे बंदी को गुरुवार को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। बंदी अपने परिवारीजनों से मिलने घर पहुंचा था, तभी पुलिस ने उसे दबोचा लिया। बंदी उस समय सिपाहियों को चकमा देकर भागने में सफल हुआ था, जब उसे सुल्तानपुर से पेशी के बाद ट्रेन से जिला कारागार रायबरेली ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन


वहीं लापरवाही में सिपाहियों के खिलाफ जांच की जा रही है। गौरतलब है कि अमेठी जिले के भिलईखुर्द निवासी अल्ताफ के खिलाफ हत्या, लूट समेत कई आपराधिक मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। अल्ताफ रायबरेली जिला कारागार में बंद चल रहा है।
विज्ञापन


बंदी को बुधवार को रायबरेली जिला कारागार से पेशी के लिए सुल्तानपुर ले जाया गया था। रात में अमेठी जिले के दो सिपाही आज्ञा राम, उमाशंकर यादव उसे पद्मावत एक्सप्रेस से लेकर रायबरेली आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पद्मावत एक्सप्रेस रायबरेली जंक्शन के करीब पहुंचने वाली थी, तभी बंदी अल्ताफ सिपाहियों को चकमा देकर चलती ट्रेन से कूद गया था। बंदी के खिलाफ जीआरपी रायबरेली में एफआईआर दर्ज कराई गई थी।


एसपी अमेठी संतोष सिंह ने बंदी की गिरफ्तारी के लिए सीओ तिलोई हौसिला प्रसाद की अगुवाई में टीम गठित की थी। गुरुवार सुबह जैसे ही बंदी अपने घर पहुंचा, पुलिस ने छापा मारकर उसे दबोच लिया। सीओ का कहना है कि बंदी अल्ताफ को गिरफ्तार कर फिर जेल भेज दिया गया है। वहीं सिपाहियों के खिलाफ अभी जांच चल रही है। मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed