फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Jholachap took the lives of mother and infant

झोलाछाप ने ले ली जच्चा-बच्चा की जान

Wed, 03 Aug 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली Updated Wed, 03 Aug 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
Jholachap took the lives of mother and infant
नवजात की मौत - फोटो : getty images
प्रसव कराने के लिए चार हजार में ठेका लेकर एक झोलाछाप ने जच्चा-बच्चा की जान ले ली। परिवारीजनों आरोपी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। ऊंचाहार तहसील क्षेत्र के छतौना मरियानी गांव के तुलसीदास की बेटी आराधना (25) शादी लालगंज क्षेत्र के अकोहरी गाँव में हुई थी।
विज्ञापन


आराधना की एक बेटा व एक बेटी है। आराधना तीसरी बार गर्भवती थी और प्रसव के लिए अपने मायके आयी हुई थी। प्रसव के लिए गांव के लिए एक झोलाछाप से बात हुई और उसने चार हजार में सुरक्षित प्रसव का ठेका ले लिया। मंगलवार शाम प्रसव पीड़ा होने पर आराधना को उसके यहां ले जया गया।
विज्ञापन


जहां काफी देर तक प्रसव का प्रयास किया जाता रहा। उधर प्रसूता प्रसव पीड़ा से कराहती रही, लेकिन आरोपी उसे सरकारी अस्पताल भेजने के बजाय खुद इलाज करता रहा। स्थिति गंभीर होने पर परिवारीजन प्रसूता को लेकर जिला चिकित्सालय भागे, लेकिन वहां पहुंचते ही उसने एक शिशु को जन्म दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद नवजात की मौत हो गयी। नवजात की मौत के बाद लगातार प्रसूता की स्थिति बिगड़ती रही और कुछ समय पश्चात प्रसूता की भी मौत हो गयी। जच्चा-बच्चा की मौत के बाद पिता तुलसी राम ने झोलाछाप के विरुद्ध लापरवाही का आरोप लगाते हुए ऊंचाहार सीएचसी अधीक्षक से शिकायत की।


परिवारीतनों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। उधर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. आरबी सिंह यादव का कहना है कि जांच कराकर चिकित्सक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed