फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Inspector caught making fake copy room

नकल करा रहा फर्जी कक्ष निरीक्षक पकड़ा

Sun, 21 Feb 2016 12:45 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 21 Feb 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
Inspector caught making fake copy room
माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में फर्जी शिक्षक को परिचयपत्र जारी करके नकल कराने के मामले का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन


सेक्टर मजिस्ट्रेट व बीडीओ डलमऊ जेएन राव ने शनिवार को नेहरू इंटर कॉलेज कटघर में नकल करा रहे एक युवक को परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी करते पकड़ा।

इंटर पास युवक को केंद्र व्यवस्थापक रीता यादव की ओर से ही परिचयपत्र जारी कर दिया गया था। जबकि परिचयपत्र डीआईओएस के हस्ताक्षर से जारी होना चाहिए।

सेक्टर मजिस्ट्रेट ने केंद्र व्यवस्थापक से युवक से संबंधित सभी दस्तावेज तलब किए हैं। उनका कहना है कि केंद्र व्यवस्थापक की मिली भगत प्रतीत होती है। इसलिए दोनों के खिलाफ जांच के बाद एफआईआर कराई जाएगी।
विज्ञापन


शनिवार को दूसरी पाली में इंटरमीडिएट में हिंदी द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा थी। सेक्टर मजिस्ट्रेट जेएन राव ने परीक्षा के दौरान नेहरू इंटर कॉलेज कटघर का निरीक्षण किया तो भूपेंद्र कक्ष में मौजूद मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर मजिस्ट्रेट जेएन राव का कहना है कि कक्ष निरीक्षक का काम कर रहे युवक के परिचयपत्र को चेक किया गया तो उस पर केवल केंद्र व्यवस्थापक रीता यादव के हस्ताक्षर मिले। युवक इंटर पास है।

उसे विद्यालय का ही शिक्षक दिखाया गया है। सेक्टर मजिस्ट्रेट ने बताया कि युवक ने स्वीकार भी किया है कि उससे यह काम कराया जा रहा है।

मामले में सेक्टर मजिस्ट्रेट ने केंद्र व्यवस्थापक से युवक से संबंधित सभी दस्तावेजों को मांगा है। उन्होंने बताया कि रविवार को दस्तावेज मिलने के बाद युवक व केंद्र व्यवस्थापक पर केस कराया जाएगा।


मामले में केंद्र व्यवस्थापक की संलिप्तता प्रतीत हो रही है। उधर केंद्र व्यवस्थापक रीता यादव का मोबाइल युवक के पकडे़ जाने के बाद बंद मिला।

डीआईओएस डॉ. विनय मोहन ने बताया कि किसी भी कक्ष निरीक्षक को परिचयपत्र जारी करने का अधिकार किसी भी केंद्र व्यवस्थापक व प्रधानाचार्य को नहीं है।

वह परिचयपत्र को अग्रसारित कर सकता है। डीआईओएस व अधिकृत अधिकारी द्वारा ही परिचयपत्र जारी किया जाता है। नेहरू इंटर कॉलेज कटघर का मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच शुरू कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed