{"_id":"58752de24f1c1b577fba92d6","slug":"in-the-luxury-car-at-rs-2-06-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"लग्जरी कार में मिले 2.06 लाख रुपये ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लग्जरी कार में मिले 2.06 लाख रुपये
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Wed, 11 Jan 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
डीएम बांदा के प्राइवेट वाहन से नीली बत्ती हटाते सीओ वरुण कुमार सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव अचार संहिता को देखते हुए पुलिस ने मंगलवार को गांधी चौराहे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान एक ठेकेदार की लग्जरी गाड़ी से 2.06 लाख रुपये बरामद हुए। पुलिस ने रकम जब्त कर आयकर अधिकारी को सूचना दे दी है।
इस कार के कागजात न मिलने पर इसका एमवी एक्ट के तहत चालान कर दिया गया है। चेकिंग में बांदा जिले के डीएम सरोज कुमार की प्राइवेट गाड़ी में लगी नीली बत्ती व हूटर भी हटवाया गया। अन्य वाहनों में लगे राजनीतिक पार्टियों के बैनर व झंडे भी उतरवाए गए।
एसडीएम सुलतान अशरफ सिद्दीकी, सीओ वरुण कुमार सिंह व तहसीलदार डॉ. जगन्नाथ सिंह की अगुवाई में मंगलवार शाम गांधी चौराहा पर सघन चेकिंग अभियान शुरू हुआ। अभियान में वीआईपी गाड़ियों की तलाशी ली गई। यही नहीं लोगों द्वारा रखे गए बैग आदि भी खुलवाकर चेक किए गए।
विज्ञापन
चेकिंग के दौरान पुलिस को फार्चूनर कार संख्या यूपी 32 एच 0036 से 2.06 लाख रुपये बरामद हुए। पुलिस ने वाहन और रुपये को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने बताया कि यह रुपये उन्नाव जनपद के सदर बाजार निवासी सुमित निगम के हैं।
पूछताछ के दौरान सुमित ने पुलिस को बताया कि वह जल निगम में ठेकेदारी करता। उनकी फर्म के नाम से लखनऊ में एचडीएफसी बैंक की गोमती नगर शाखा में खाता है। ठेकेदार ने बताया कि वह रुपये लेकर मजदूरों को मजदूरी देने बांदा जा रहा था।
प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने बताया कि फार्चूनर कार के कागजात न मिलने पर उसका एमवी एक्ट के तहत चालान कर दिया गया है। रकम जब्त कर आयकर अधिकारियों को सूचना दे दी है। ठेकेदार को भी रोककर रखा गया है।
बांदा जिले के डीएम सरोज कुमार की प्राइवेट गाड़ी में लगी नीली बत्ती व हूटर भी हटवाया गया। चार अन्य वाहनों से शमन शुल्क वसूला गया। एक वाहन का चालान किया गया। वाहनों के शीशों में चढ़ी काली फिल्में भी हटवाई गई।