{"_id":"c14b4fcb6207425e4c6ba718b3a2a39d","slug":"in-revenge-the-bloody-conflict-in-the-village-election-mlpura-majra-ubrni-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश में मलपुरा मजरे उबरनी गांव में खूनी संघर्ष","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चुनावी रंजिश में मलपुरा मजरे उबरनी गांव में खूनी संघर्ष
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
जगतपुर थाना क्षेत्र के मलपुरा मजरे उबरनी गांव में गुरुवार को चुनावी रंजिश में खूनी संघर्ष हो गया। हारे प्रत्याशी और ग्राम प्रधान पति के बीच जमकर लाठी-डंडे चले।
इसमें दोनों तरफ से ग्राम प्रधान पति समेत 13 लोग घायल हुए। हारे प्रत्याशी पक्ष के चार लोगों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
ग्राम प्रधान के पति की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। दूसरे पक्ष ने भी घटना की तहरीर दी है। गांव में तनाव के चलते पुलिस तैनात कर दी गई है।
मलपुरा मजरे उबरनी गांव में सुबह हारे प्रत्याशी रामसुमेर और ग्राम प्रधान मिथलेश कुमारी के पति कमल कुमार के बीच विवाद हो गया और लाठी-डंडे चल गए।
इसमें एक पक्ष से प्रधान के पति कमल कुमार, दिनेशचंद्र, संजय कुमार, चंद्रपाल, हिमांशू, शिवबरन मौर्य, मनोज कुमार, चंदन निर्मल, जितेंद्र कुमार और दूसरे पक्ष से छोटेलाल, नीरज कुमार, सोहनलाल, शिव कुमार घायल हुए।
विज्ञापन
पुलिस ने घायलों को सीएचसी जगतपुर पहुंचाया। यहां पर हारे प्रत्याशी पक्ष की तरफ के घायल छोटेलाल, नीरज, सोहनलाल, शिव कुमार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
हारे प्रत्याशी का आरोप है कि बुधवार रात ग्राम प्रधान का देवर गांव आकर गालीगलौज कर रहा था। विरोध करने पर जानमाल की धमकी दी थी।
सुबह हम लोग थाने जा रहे थे, तभी हमला बोल दिया गया। उधर, ग्राम प्रधान के पति का कहना है कि चुनावी रंजिश के चलते विरोधी पक्ष ने हमला बोला है।
बवाल के बाद गांव में तनाव हो गया है। इसके चलते पुलिस तैनात कर दी गई है। कार्यवाहक थानेदार भीमशंकर मिश्रा ने बताया कि चुनावी रंजिश के चलते घटना होने की बात सामने आई है।
ग्राम प्रधान के पति की तहरीर पर हारे प्रत्याशी रामसुमेर, किशोर, मोहनलाल, रामकुमार, विजय कुमार, नीरज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दूसरे पक्ष की भी तहरीर मिली है। रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।