{"_id":"590244064f1c1b9a19c0c141","slug":"going-away-to-sister-brother-beaten-to-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन को विदा करा जा रहे भाई को पीट-पीट किया मरणासन्न","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहन को विदा करा जा रहे भाई को पीट-पीट किया मरणासन्न
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Fri, 28 Apr 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
young man beaten
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहन को ससुराल से विदा कराकर बाइक से घर जा रहे युवक को उसी के गांव के दबंगों ने रोक कर हॉकी व सरिया से पीट कर अधमरा कर दिया। अपने भाई को बचाने गई युवती को भी हमलावरों ने नही बख्शा और उसकी भी पिटाई कर भाग निकले। सूचना पर पुलिस पहुंची। युवक की हालत गंभीर होने पर उसे सीएचसी के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
कौशांबी जिले के सैनी थाना क्षेत्र के हब्बू नगर सिपाह निवासी रुस्तम अली पुत्र लाल मियां बुधवार को अपनी बहन आसमां के ससुराल पूरे घोषी मजरे ख्वाजापुर नसीम प्रधान के यहां आया था। गुरुवार को बहन को विदा कराकर बाइक से घर जा रहा था।
इसी दौरान टेढ़वापुल के पास घात लगाए बैठे हासिम अली, पप्पू उर्फ अहमद पुत्रगण अनवर अली निवासी हब्बूनगर सिपाह थाना सैनी व मोहम्मद अली पुत्र जलील अहमद निवासी घोषी का पुरवा ने रास्ते मे रोक कर हॉकी सरिया डंडों से जमकर पिटाई की, जिससे युवक अधमरा हो गया।
विज्ञापन
बीचबचाव करने गईं आसमां के साथ भी अभद्रता करते हुए उसे भी मारापीटा। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी महिला के ससुराल नसीम प्रधान को दी, जिसके बाद एंबुलेंस 108 की सहायता से युवक को पीएचसी सलोन में भर्ती कराया गया, जहां हालात गंभीर देख डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वारदात के पीछे रंजिश बताई जा रही है। कोतवाल डीपी सिंह ने बताया कि युवक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।