फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Four students were killed by the blue light car collision

नीली बत्ती लगी कार ने चार छात्राओं को मारी टक्कर

Sun, 01 Nov 2015 01:05 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 01 Nov 2015 01:05 AM IST
विज्ञापन
घायल छात्राओं को सीएचसी लाया गया। जहां उनकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने एक को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर और तीन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद कार सवार सभी लोग वाहन समेत भाग गए।
विज्ञापन


लालगंज-फतेहपुर मार्ग पर मीठापुर गांव के पास मां संकठा बाल विद्या मंदिर है। विद्यालय में पूरे बंधन सिंह मजरे मीठापुर गुड़िया (10) पुत्री विमलेश कक्षा दो में पढ़ती है।
विज्ञापन


मीठापुर गांव निवासिनी इंदू (8) पुत्री राजकुमार कक्षा तीन में, राखी (8) पुत्री वीरेंद्र कक्षा एक और कोड़री मजरे मीठापुर गांव निवासिनी पूजा यादव (12) पुत्री अमरेंद्र यादव कक्षा आठ में पढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चारों छात्राएं कॉपी-किताब की दुकान सामान लेने जा रही थी। लालगंज से फतेहपुर की ओर से रही नीली बत्ती लगी तेज रफ्तार कार ने चारों को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।


छात्राओं को आनन-फानन सीएचसी लाया गया। जहां गुड़िया की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। अन्य छात्राओं इंदू, राखी व पूजा को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने बताया कि हादसे के बाद कार सवार सभी लोग कार सहित भाग गए हैं। कार का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed