फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Four injured in car accident

डिवाइडर से टकराकर पलटी कार महिलाओं समेत चार लोग घायल

Sun, 20 Sep 2015 11:17 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 20 Sep 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
हरचंदपुर थाना क्षेत्र में रविवार को लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। यह घटना उस समय हुई, जब सभी इलाहाबाद से बाराबंकी जा रहे थे। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। चालक की हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बाराबंकी जिले के आजाद नगर निवासी विजेंद्र कुमार रावत कार से इलाहाबाद में बेनीगंज अपनी ससुराल गया था। विजेंद्र के साथ उसकी मां शकुंतला देवी, बहन रीना और भांजा रोहित भी था। रविवार को सभी बाराबंकी वापस जा रहे थे। विजेंद्र कार चला रहा था। लखनऊ-इलाहाबाद हाईवे पर डिडौली के पास कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और फिर सड़क के किनारे पलट गई। इससे कार सवार सभी लोग घायल हो गए।  पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां विजेंद्र की हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। एसओ भानु प्रताप सिंह ने बताया कि कार तेज रफ्तार में थी। इस वजह से बेकाबू होकर पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed