{"_id":"77584f693c717bcec7d9af3394d056dd","slug":"fire-in-medical-store-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा दुकान में लगाई आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दवा दुकान में लगाई आग
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
Updated Thu, 11 Jun 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
बछरावां थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात कुछ लोगों ने एक मेडिकल स्टोर में आग लगा दी। इससे करीब पांच लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड के जवानों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बछरावां के खैरहनी गांव निवासी सूर्यकांत कुंदनगंज चौराहा पर किराए की दुकान में मेडिकल स्टोर चलाता है। मंगलवार की रात करीब 10 लोग वहां पहुंचे और पेट्रोल डालकर मेडिकल स्टोर में आग लगा दी। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं। जानकारी होने पर मकान मालिक ने सूचना दुकानदार सूर्यकांत को दी। वह मौके पर पहुंचा तो दुकान जल रही थी। सूचना पर दमकल के जवान पहुंचे और आग पर काबू पाया। दुकानदार का कहना है कि आग से करीब पांच लाख रुपये की दवा व अन्य सामान जलकर राख हुआ है। उधर, थानेदार का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।