{"_id":"56ec427a4f1c1b4c5f8b456d","slug":"fear-of-failure-in-exams-students-train-jumped-ahead-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा में फेल होने के डर से छात्रा ट्रेन के आगे कूदी, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परीक्षा में फेल होने के डर से छात्रा ट्रेन के आगे कूदी, मौत
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
Updated Fri, 18 Mar 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन की बोगियां बेपटरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊंचाहार थानाक्षेत्र में एक छात्रा ने हाईस्कूल में फेल होने की आशंका पर शुक्रवार की सुबह ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी, वहीं मिलएरिया थानाक्षेत्र में राही गांव के पास ट्रैक पर एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामलों की पड़ताल शुरू कर दी गई है। युवक के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
ऊंचाहार थानाक्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी श्रीनेवाज की 17 वर्षीय बेटी बबिता ने ऊंचाहार-रायबरेली रेलमार्ग पर शुक्रवार की सुबह एक पैसेंजर ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। छात्रा कक्षा 11 की छात्रा थी। परीक्षा खराब होने के कारण उसे फेल होने की आशंका थी। इसी कारण उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है। एसओ ऊंचाहार जीडी शुक्ला का कहना है कि मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। आने पर लिखापढ़ी की जाएगी।
अमावां प्रतिनिधि के अनुसार, मिल एरिया थानाक्षेत्र में शुक्रवार की सुबह रायबरेली-प्रतापगढ़ रेलवे ट्रैक पर एक 30 वर्षीय युवक का शतविक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
डिघिया गांव के पास सुबह ग्रामीण जब नित्यक्रिया के लिए रेलवे लाइन के ओर गए तो वहां पर शव देखकर दंग रह गए। देखते ही देखते ग्रामीणों का मजमा लग गया। शव के कई टुकड़े हो गए थे। वह कहां का रहने वाला और कहां जा रहा था। इसकी जानकारी नहीं हो पाई है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की आसपास के लोगों की पहचान कराई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। एसओ एके सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शव किसका है, इस बारे में जानकारी जा रही है।