{"_id":"585d6c724f1c1bfd65e39531","slug":"farmers-killing-for-four-biswa-land","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार बिस्वा भूमि के लिए किसान की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार बिस्वा भूमि के लिए किसान की हत्या
अमर उजाला/रायबरेली
Updated Fri, 23 Dec 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
होटल में युवक की लाश
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बछरावां थाना क्षेत्र के टेराबरौला गांव में शुक्रवार की रात चार बिस्वा जमीन के लिए एक किसान की लाठियों से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। वारदात के पीछे परिवार के ही एक सदस्य का नाम बताया जा रहा है। परिवारीजन खून से लथपथ किसान को सीएचसी ले गए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की छानबीन और हमलावर की तलाश शुरू कर दी है।
टेराबरौला गांव निवासी रामेश्वर (30) खेतीबाड़ी करता था। बताते हैं कि रामेश्वर के घर के दरवाजे चार बिस्वा जमीन है। इसे लेकर उसका अपने ही परिवारीजनों से विवाद चल रहा था। इसी को लेकर रात में घर में कुछ कहासुनी हुई।
विवाद बढ़ने पर परिवार के ही एक सदस्य ने रामेश्वर पर लाठी से ताबड़तोड़ कई प्रहार कर दिए। इससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। घर के अन्य सदस्यों और ग्रामीणों के विरोध पर हमलावर मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
परिवारीजन रामेश्वर को सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानेदार अरविंद पांडेय का कहना है कि जमीन के विवाद में घटना हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हमलावर की तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।