{"_id":"572795a84f1c1ba6155cd1b7","slug":"farmer-shooted-opposing-loot","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटपाट का विरोध करने पर किसान को गोली मारी, युवक को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूटपाट का विरोध करने पर किसान को गोली मारी, युवक को पीटा
Updated Mon, 02 May 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
फायरिंग
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे बाबा मजरे गौरा रूपई गांव में लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने एक किसान को गोली मार दी। गोली किसान के सिर को छीलते हुए बाहर निकल गई। जबकि पड़ोसी युवक को पीटकर घायल कर दिया।
बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए कई राउंड फायरिंग भी की। ग्रामीणों ने घेराबंदी करके एक बदमाश को दबोच लिया और उसे पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया। गंभीर अवस्था में तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के बाद पकड़े गए बदमाश को जेल भेज दिया गया। दूसरा बदमाश मौके से फरार हो गया, जो कानपुर का रहने वाला है।
उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। पूरे बाबा मजरे गौैरा रूपई गांव निवासी मो. अशरफ किसानी करता है। शनिवार देर रात दो बदमाशों ने उसके घर धावा बोल दिया। बदमाश लूटपाट करने लगे, जिसका अशरफ ने विरोध किया।
विज्ञापन
इस पर बदमाशों ने उसे तमंचे से गोली मार दी। गोली उसके सिर को छीलती हुए बाहर निकल गई। अशरफ का पड़ोसी इरफान (21) पहुंचा तो उसे भी बदमाशों ने पीटकर घायल कर दिया। यही नहीं ताबड़तोड़ कई राउंड हवाई फायरिंग की।
फायरिंग और शोरगुल पर ग्रामीण एकत्र हो गए और घेराबंदी करके एक बदमाश को पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाश रामसिंह निवासी सिरियापुर थाना बिहार जिला उन्नाव की ग्रामीणों ने इस कदर पिटाई कि वह मरणासन्न हो गया।
लालगंज पुलिस ने बदमाश की जान बचाई। पुलिस ने घायल अशरफ, इरफान और बदमाश राम सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। लालगंज कोतवाल धनंजय सिंह ने बताया कि मौके से 315 बोर का तमंचा बरामद किया गया है। घायल बदमाश की हालत ठीक होने पर उसे जेल भेज दिया गया। फरार बदमाश लाला कानपुर जिले का रहने है। उसकी धरपकड़ के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।