फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Farmer killed, body dumped near railway track

किसान की हत्या, शव को रेल ट्रैक के पास फेंका

Thu, 10 Nov 2016 11:38 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Thu, 10 Nov 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
Farmer killed, body dumped near railway track
murder - फोटो : demo
ऊंचाहार थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक किसान की हत्या कर शव को रेल ट्रैक के पास फेंक दिया गया। सुबह वारदात की जानकारी से क्षेत्र में दहशत फैल गई। एएसपी-सीओ ने पहुंचकर मामले की पड़ताल की। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पांच लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि बेटी से छेड़छाड़ के विरोध को लेकर मृृतक की हत्या आरोपियों की रंजिश चल रही थी। इसी वजह से उसका कत्ल किया गया। ऊंचाहार थाना क्षेत्र के नजनपुर मजरे दौलतपुर गांव निवासी होरीलाल यादव (50) पुत्र स्व. जगन्नाथ किसानी करता था।
विज्ञापन


बुधवार शाम घर के सामान की खरीदारी के लिए गुलरिहा चौराहे पर गया था। इसके बाद वापस नहीं लौटा था। रातभर वह लापता रहा। गांव के कुछ लोग गुरुवार सुबह ऊंचाहार कानपुर रेल लाइन की ओर गए तो रेल ट्रैक से करीब बीस मीटर दूरी पर एक व्यक्ति का शव देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बात की सूचना मिलते ही गांव वालों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने उसकी पहचान होरीलाल के रूप में की। उसके मुंह से खून निकला था। आंख व हाथ में चोट के निशान थे। दाहिने हाथ के अंगूठे का कुछ हिस्सा कटा था। इससे जाहिर है कि उसकी बेरहमी से हत्या की गई।

वारदात की जानकारी पर मृतक की पत्नी कलावती मौके पर पहुंची और अपने पति की हत्या किए जाने का आरोप लगाया। ऊंचाहार पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। एएसपी वीरेंद्र यादव और सीओ श्याम प्रकाश उपाध्याय पहुंचकर ग्रामीणों और परिवारीजनों के बयान दर्ज किए।

मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही शुभम शुक्ला और पड़ोस के गांव पूरे रामजियावान मजरे सावापुर नेवादा निवासी डिंपू पांडेय के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया। मृतक की बेटी से आरोपी छेड़खानी करते थे। कुछ दिन पहले छेड़छाड़ का विरोध करने पर मृतक और आरोपियों के बीच मारपीट भी हुई थी।

मामला पुलिस तक पहुंचा तो दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया था। इसी बात को लेकर रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश में उसे मौत के घाट उतार दिया गया। वारदात के बाद पुलिस ने नामजद आरोपियों के घरों पर दबिश दी।

पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं बताया जा रहा है कि नामजद किया गया आरोपी शुभम इस समय बंगलौर में है। पर तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली।


सीओ डलमऊ श्याम प्रकाश उपाध्याय का कहना है कि मृतक की पत्नी की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बेटी से छेड़छाड़ के विरोध को लेकर आरोपियों से मृतक की रंजिश चल रही थी।

इसी रंजिश में हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। हत्या आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा। पूरे मामले की पड़ताल कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed