{"_id":"581e1b7f4f1c1b452b435bb3","slug":"farmer-killed-bodies-thrown-in-the-garden","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान की हत्या, शव बाग में फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान की हत्या, शव बाग में फेंका
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Sat, 05 Nov 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
किसान की हत्या की जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नसीराबाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक किसान की हत्या कर शव को बाग में फेंक दिया गया। हाथ, पैर पर चोट के निशान थे। नाक से खून निकल रहा था। सुबह वारदात की जानकारी से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर पड़ताल की।
पत्नी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर कुछ संदिग्ध लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। नसीराबाद थाना क्षेत्र के पूरे फिदा मजरे नसीराबाद निवासी सूरजपाल (45) किसानी करता था। शनिवार सुबह गांव से एक किलो मीटर दूर एक बाग में सूरजपाल का शव मिलने से हड़कंप मच गया।
उसके हाथ, पैर पर गंभीर चोट के निशान थे। नाक से खून निकल रहा था। इससे जाहिर है कि सूरजपाल की बेरहमी से हत्या की गई। थानेदार राम अवतार फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने लिखापढ़ी के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने घटना की बाबत परिवारीजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की।
विज्ञापन
मृतक की पत्नी सुरसती ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि शुक्रवार को मैं खेत में धान काटने गयी थी। रात आठ बजे वापस आई तो पति घर पर नहीं थे। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई पता नहीं चल पाया।
सुबह पति का शव बाग में मिला। पत्नी का आरोप है कि उसके पति की हत्या कर शव को बाग में फेंका गया है। थानेदार का कहना है कि हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शांत स्वभाग के सूरजपाल की हत्या से परिवारीजन ही नहीं, बल्कि ग्रामीण हतप्रद हैं। हर किसी के मन में यही सवाल उठ रहा है कि आखिर सूरजपाल की हत्या क्यों और किसने की।
उसकी किसी से रंजिश भी नहीं थी। ऐसे में उसकी हत्या की वजह पहेली बन गई है। पति की मौत से पत्नी सुरसती के आंसू नहीं थम रहे हैं। रोते-रोते बेहोश हो जाती है। उसका कहना है कि पति के हत्यारों को जल्द पकड़ा जाए।
पुलिस अधीक्षक विनय यादव का कहना है कि वारदात की जांच कराई जा रही है। जल्द इसका खुलासा करके हत्यारों को पकड़कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।