{"_id":"57cf0d5d4f1c1bb03031922d","slug":"farmer-found-dead-in-suspicious-circumstances-murder-suspected","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में मिला किसान का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में मिला किसान का शव, हत्या की आशंका
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Wed, 07 Sep 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
death
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज कोतवाली क्षेत्र में एक किसान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसके कान के पीछे से खून निकला था। इससे उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही किसान की मौत की सही वजह सामने आ सकेगी।
दरियावगंज मजरे कोटवा मदनियां गांव निवासी जगमोहन ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसका बेटा रामकुमार( 40) सोमवार को खेतों में पानी लगाने गया था। इसके बाद वापस नहीं लौटा था। खोजबीन कराई जा रही थी।
खोजबीन के दौरान उसका शव कोटवा से दरियावगंज जाने वाले चकरोड के पास एक खेत में मिला। मृतक के दाहिने कान के पीछे से खून भी बह रहा था। इलाकाई लोग हत्या किए जाने की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। कोतवाल आरके मिश्रा का कहना है कि किसान की मौत की वजह सामने नहीं आई है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।