फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Farmer brutally murdered

किसान की बेरहमी से हत्या

Fri, 07 Oct 2016 12:05 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Fri, 07 Oct 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Farmer brutally murdered
Murder - फोटो : demo
जिले में बुधवार रात सरेनी थाना क्षेत्र में एक किसान की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पूरे माली मजरे रामपुर कला गांव में हत्यारों ने किसान की हत्या कर उसके दाहिनी हाथ की तीन अंगुलियां भी काट दीं। वारदात को उस समय अंजाम दिया गया था, जब वह पशुबाड़ा पर सोने गया था। सीओ ने पुलिस के साथ पहुंच जांच की और कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन


पूरे माली मजरे रामपुर कला गांव निवासी भोलानाथ (55) पुत्र रामलाल किसानी करता था। घर से 500 मीटर दूरी पर उसका पशुबाड़ा था, जहां पर उसके जानवर रहते हैं। भोलानाथ रात में सोने के लिए पशुबाड़ा जाता था। बुधवार शाम भी वह पशुबाड़ा जाने की बात कहकर घर से निकला था।
विज्ञापन


सुबह घर वापस नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन शुरू की गई तो पशुबाड़ा से 500 मीटर दूरी पर उसका शव मिला। उसके दाहिने हाथ की तीन अंगुलियां कटी थी। यही नहीं उसके हाथ में चोट के निशान भी थे। इससे जाहिर है कि हत्यारों ने बड़ी बेरहमी से किसान का कत्ल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात की सूचना पर सीओ श्याम प्रकाश उपाध्याय, थानेदार अशोक सिंह फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक की पत्नी केशवती और बेटे धर्मेद्र व अरविंद का कहना है कि उसके पिता की हत्या की गई है। हालांकि अब तक यह बात सामने नहीं आई है कि हत्या क्यों और किसने की है।

सीओ का कहना है कि किसान का शव पाया गया है। मौत की वजह क्या है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर स्पष्ट हो जाएगा। परिवारीजनों की तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई होगी।

वारदात की सूचना पर थानेदार मौके पर पहुंचे। इस दौरान परिवारीजनों ने वारदात पर नाराजगी जताई और शव उठाने से पुलिस को रोक दिया।

उनका कहना था कि पुलिस की ढिलाई के चलते आए दिन वारदातें हो रही हैं। आधा घंटे तक थानेदार से कहासुनी हुई। हालांकि बाद में थानेदार के समझाने-बुझाने पर परिवारीजन शांत हुए और पुलिस को शव उठाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed