{"_id":"99e41d63af116d61a4c7ccbd65268024","slug":"fake-thumb-out-of-the-bank-90-thousand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी अंगूठा लगा बैंक से निकाले `90 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी अंगूठा लगा बैंक से निकाले `90 हजार
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
सिंहपुर क्षेत्र के बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा राजाफत्तेपुर से दो खाताधारकों के फर्जी हस्ताक्षर बनाकर 90 हजार रुपये निकाल लिए गए।
करन गांव निवासी शिवकृपा पत्नी जगपाल का खाता बैंक में है। फर्जी अंगूठे का निशान लगाकर इनके खाते से पांच बार में 46 हजार 800 रुपये निकाल लिए गए।
28 अगस्त को जब वह बैंक रुपया निकालने पहुंची तो उसे रुपया निकलने की जानकारी हुई। रुपया कब निकाला गया, बैंक में यह भी नहीं बताया गया।
इसी तरह रेशमा बानो पत्नी सलीम निवासी दिलावलगढ़ के खाते से भी फर्जी अंगूठा लगाकर 45 हजार रुपये निकाल लिया गया। दोनों महिलाओं ने इसकी शिकायत शाखा प्रबंधक बीएन सक्सेना से की है। शाखा प्रबंधक ने जांच कराने का भरोसा दिया है।