फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   District prison outpost near the woman's abduction attempt

जिला कारागार चौकी के पास महिला के अपहरण का प्रयास

Sun, 21 Feb 2016 12:58 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 21 Feb 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार रात जिला कारागार पुलिस चौकी के पास एक महिला के अपहरण का प्रयास किया गया। यह घटना उस समय हुई, जब महिला पैदल घर जा रही थी।
विज्ञापन


इसी बीच बोलेरो सवार तीन बदमाशों ने उसे जबरन गाड़ी पर बैठा लिया। गुहार सुन पहुंचे लोगों ने उसे बदमाशों के चंगुल से छुड़ाया। बदमाश जानमाल की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन


मूलरूप से बनारस की रहने वाली सीता तिवारी पत्नी राजेंद्र तिवारी निराला नगर में किराए के मकान में रहती है। पति सूरत में प्राइवेट नौकरी करता है।

महिला डॉ. शैलजा के यहां खाना बनाती है। खाना बनाकर वह अपने कमरे जा रही थी। जैसे ही महिला जिला कारागार पुलिस चौकी के पास पहुंची, बोलेरो सवार तीन युवकों ने उसका मुंह दबाकर अंदर बैठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के चिल्लाने पर आसपास के लोग दौड़े। नागरिकों से घिरता देख बदमाश महिला को छोड़कर मामा चौराहे की ओर भाग निकले।

पुलिस चौकी होने के बावजूद महिला के अपहरण के प्रयास की घटना से लोगों में दहशत फैल गई। घटना के कुछ देर बाद इंदिरा नगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने घेराबंदी करने में भी लापरवाही बरती, जिसकी वजह से बदमाश दूर जा चुके थे। महिला के अपहरण का प्रयास क्यों किया गया, इस बारे में वह कुछ नहीं बता पा रही है।

पुलिस घटना की बाबत पूछताछ करने में जुटी है। सीओ सदर सुशील कुमार का कहना है कि जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed