फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   A 51-foot-tall effigy of Ravana will be set ablaze in Bahadurgarh; a procession will also be taken out.

बहादुरगढ़ में जलेगा 51 फीट का रावण, निकलेगी शोभायात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
A 51-foot-tall effigy of Ravana will be set ablaze in Bahadurgarh; a procession will also be taken out.
-फोटो 89 : गांव सांखौल में सांझी की पूजा अर्चना करती महिलाएं व बच्चे। स्रोत पाठक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बहादुरगढ़। बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व सोमवार को शहर में धूमधाम से मनाया जाएगा। पुराना कोर्ट परिसर में परोपकारी सभा की ओर से 51 फीट ऊंचे रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतलों का दहन किया जाएगा। वहीं, निजामपुर रोड पर श्री हरि सेवा समिति परनाला-हसनपुर की ओर से 31 फीट के रावण के पुतले का दहन होगा। पर्व को लेकर रविवार को शहर में तैयारियां जारी रहीं और बाजारों में रौनक देखने को मिली।
परोपकारी सभा के अध्यक्ष जगदीश एलाबादी ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे मेन बाजार से शोभायात्रा निकाली जाएगी। धार्मिक झांकियों से सजी शोभायात्रा मुख्य बाजार, मांडोठी बाजार और झज्जर रोड से होते हुए पुराना कोर्ट परिसर पहुंचेगी। यहां शाम को रावण दहन किया जाएगा। दशहरे से पहले रामकथा का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन


बाजार में बिक रहे छोटे पुतले
दिल्ली-रोहतक रोड पर सिविल अस्पताल के नजदीक पुतलों की खरीदारी के लिए लोग पहुंच रहे हैं। पुतला विक्रेता राजू ने बताया कि वह पहली बार बहादुरगढ़ में पुतले बना रहे हैं। इससे पहले वह नांगलोई और नजफगढ़ में काम करते थे। उन्होंने 500 से 800 रुपये कीमत के कुल 40 पुतले बनाए हैं, जिनमें से काफी बिक चुके हैं। बच्चों में भी दशहरे को लेकर उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------



-फोटो 90 : दिल्ली-रोहतक रोड पर सिविल अस्पताल के नजदीक बनाए गए रावण के कुनबे के पुतले। संवाद

-फोटो 91 : पुराना कोर्ट परिसर में दशहरा पर्व को लेकर की जा रही तैयारियां। संवाद



-------------------

-फोटो 89 : गांव सांखौल में सांझी की पूजा अर्चना करती महिलाएं व बच्चे। स्रोत पाठक

-फोटो 89 : गांव सांखौल में सांझी की पूजा अर्चना करती महिलाएं व बच्चे। स्रोत पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed