{"_id":"587bc1934f1c1b3403efe6fe","slug":"disrupting-security-prison-sent-four-captive-non-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल की सुरक्षा में खलल डालने वाले चार बंदी भेजे गए गैर जिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल की सुरक्षा में खलल डालने वाले चार बंदी भेजे गए गैर जिला
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Mon, 16 Jan 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
jail
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कारागार की सुरक्षा व्यवस्था में खलल डालने वाले चार बंदियों का गैर जनपद स्थानांतरण कर दिया गया है। इसमें बंदी छोटू उर्फ इशरार भी शामिल है, जिसने पिछले माह पेशी के दौरान खुदकुशी का प्रयास किया था। किसी को लखनऊ तो किसी को उन्नाव और बाराबंकी जिले भेजा गया है।
जेल अफसरों का कहना है कि शांति व्यवस्था को बनाए जाने की वजह से इन चारोें का गैर जनपद स्थानांतरण डीएम के निर्देश पर किया गया है। अभी कई और बंदी दूसरे जिले भेजे जा सकते हैं।
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिला प्रशासन का प्रयास है कि किसी तरह की कोई गड़बड़ न होने पाए। इसके लिए सिर्फ बाहर ही नहीं, बल्कि चहारदीवारी के अंदर भी सुरक्षा व्यवस्था को बनाए जाने को लेकर सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
यही वजह है कि डीएम के निर्देश पर चार बंदियों का गैर जनपद की जेलों में स्थानांतरण कर दियदा गया है। जेलर हरीश कुमार के मुताबिक बंदी अंकित सिंह को लखनऊ, अजय प्रताप सिंह, छोटू उर्फ इसरार को उन्नाव और छोटू सिंह को बाराबंकी जिले भेजा गया है।
इन पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसमें गैर जनपद भेजे गए बंदी छोटू उर्फ इशरार ने दिसंबर 2016 में पेशी के दौरान खुदकुशी का भी प्रयास किया था। साथ ही जेल कर्मियों पर मनमानी के गंभीर आरोप भी लगाए थे।
जेल अधीक्षक अमिता दुबे का कहना है कि डीएम के निर्देश पर बंदियों को गैर जनपद भेजा गया है। जेल में बंदियों की हर हरकत पर नजर रखी जा रही है, ताकि कोई सुरक्षा में खलल उत्पन्न न हो सके।