फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Demolition of the house entered, three women beaten

घर में घुस की तोड़फोड़, तीन महिलाओं को पीटा

Mon, 25 Apr 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली Updated Mon, 25 Apr 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
 Demolition of the house entered, three women beaten
प‌िटाई - फोटो : demo pic
महराजगंज कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को मारपीट की रिपोर्ट दर्ज होने से खफा आरोपियों ने घर में घुसकर न सिर्फ तोड़फोड़ की, बल्कि तीन महिलाओं को पीटकर घायल कर दिया। दरवाजे खड़ी बाइक को तोड़ दिया।
विज्ञापन


इससे गांव में हड़कंप की स्थित रही। पीड़ित ने चार नामजद व 17 अज्ञात लोगों खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। दोनों पक्षों में रविवार को भी मारपीट हुई थी। इसी मामले में दोनों दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


नैनिया मजरे जमुरावां गांव निवासी रामदेव और जयदत्त, लवलेश आदि के बीच रविवार को मामूली विवाद को लेकर मारपीट हो गई थी। इस मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी से खफा जयदत्त, लवलेश, महेश व जगदेव ने लाठी-डंडे से लैस होकर रामदेव के घर में घुसकर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर में मौजूद महिला रामदुलारी, रानी, कृष्णादेवी को जमकर मारापीटा। मारपीट से रानी बेहोश हो गई। हमलावरों की दहशत से गांव में सन्नाटा पसर गया। लोग दरवाजा बंद कर अपने घरों में दुबक गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।


इसके पहले हमलावर भाग निकले। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाल कुलदीप तिवारी ने बताया कि पीड़ित रामदेव की तहरीर पर जयदत्त, लवलेश, महेश, जगदेव व 17 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कोतवाल ने बताया आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed