फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Delivery of negligence in the death of newborn

प्रसव में लापरवाही से नवजात की गई जान

Fri, 29 Jan 2016 10:59 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 29 Jan 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
साथ ही मनमानी के कारण प्रसूता की हालत गंभीर हो गई। उसका इलाज एक निजी चिकित्सालय में कराया जा रहा है। पीड़ित ने नसीराबाद के सीएचसी अधीक्षक को शिकायतीपत्र देकर मामले की जांच कराने की मांग की। इस पर अधीक्षक ने जांच शुरू करा दी है
विज्ञापन



अशरफपुर गांव निवासी लल्ला प्रसाद ने बेटी निशा (22) को प्रसव कराने के लिए गत गुुरुवार की सुबह साढे़ पांच बजे न्यू पीएचसी अशरफपुर ले गया। एक घंटे तक निशा गेट पर ही तड़पती रही, लेकिन उसे भर्ती नहीं किया गया। बाद में मिन्नतें करने के बाद उसे भर्ती करके नर्स मरियम्मा बाहर चली गईं। आरोप है कि दायी शिवकला ने भी देखभाल नहीं की।
विज्ञापन


शाम को आने के बाद प्रसव कराने में लापरवाही की गई, जिससे नवजात की मौके पर ही मौत हो गई।
निशा की भी हालत गंभीर हो गई। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज कराया जा रहा है। पीड़ित ने अधीक्षक से मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएचसी अधीक्षक नसीराबाद डॉ. शम्स रिजवान ने बताया कि लड़की के पिता ने शिकायतीपत्र दिया है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed